मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अज़रुद्दीन सैयद को मनसे पुणे शहर के उपाध्यक्ष पद पर किया गया नियुक्त

पुणे शहराध्यक्ष वसंत मोरे नवनियुक्त शहर उपाध्यक्ष अज़रूद्दीन सैयद को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए, साथ में पूर्व नगरसेवक बाबू वागस्कर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)

निष्ठावंत मनसेसैनिक अज़रुद्दीन सैयद को हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पुणे शहर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के आदेशानुसार मनसे पुणे शहर के प्रमुख तथा नगरसेवक वसंत मोरे ने अज़रुद्दीन सैयद की नियुक्ति की है। हाल ही में उन्हें नियुक्तिपत्र पुणे शहर प्रमुख वसंत मोरे ने सौंपा। इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेवक बाबू वागस्कर के साथ पदाधिकारी व मनसेसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। नागरिकों के हित के लिए संघर्ष करनेवाले आक्रमक युवा चेहरा के रूप में परिचित अज़रुद्दीन सैयद पर पार्टी की ताकत बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।
अज़रुद्दीन सैयद ने सुमन सामाजिक संस्था के माध्यम से सामाजिक क्षेत्र में काम करने की शुरूवात की। पूरी निष्ठा से जारी समाजसेवा को देखते हुए सर्वधर्मीय नागरिकों की उम्मीद की किरण व आश्वासक चेहरा के रूप में उनके व्यक्तित्त्व को देखा जाता है। सामाजिक आन्दोलन में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। आगे चलकर उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का झंडा अपने हाथों में थामा और मनसेसैनिक से शाखा अध्यक्ष, वॉर्ड अध्यक्ष और अब पुणे शहर उपाध्यक्ष पद का जिम्मा दिया गया है। पूरी लगन, निष्ठा, कड़ी मेहनत व पार्टी के प्रति समर्पित रहते हुए पार्टी का जो प्रामाणिक रूप से कार्य किया है उसको देखते हुए ही उन पर आज पुणे शहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के कट्टर समर्थक अज़रुद्दीन सैयद ने विभिन्न आंदोलन द्वारा पार्टी की ताकत बढ़ाई है।
अपनी नियुक्ति पर अज़रुद्दीन सैयद ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राजसाहेब ठाकरे व पार्टी के नेतागणों ने मुझ पर जो भरोसा दिखाते हुए पुणे शहर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी लगन व निष्ठा के साथ निभाऊंगा। महाराष्ट्र नवनिर्माण का जो सपना है उसे प्रत्यक्ष रूप में साकार करने की शुरुवात पुणे शहर से होगी इसलिए अथक परिश्रम करूंगा। आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ज्यादा से ज्यादा नगरसेवक किस तरह से चुनकर आ सकते हैं, इस हेतु निश्चित रूप से मनसे सैनिक अहम भूमिका निभाएंगे। पुणे में बदलाव हम लाना चाहते हैं और मनसे सैनिकों की कड़ी मेहनत के दम पर यह होगा। आज की राजनीति पार्टियां अपने निजी स्वार्थ के लिए किसी भी दल के साथ गठबंधन कर रही हैं। इन्हें जनता की समस्याओं से कुछ भी लेना-देना नहीं है, इसीलिए आज आम जनता का प्रस्थापित दलों पर से भरोसा उठ गया है। जनता के हित के लिए मनसे कटिबद्ध है और एक सक्षम पर्याय के रूप में आम जनता के सामने खड़ी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ