पुणे, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)
लोनी स्टेशन पर तकनीकी कार्यों के लिए ब्लॉक के चलते कुछ गाड़ियां प्रभावित होंगी।
दिनांक 25 मार्च को रद्द रहने वाली गाड़ियां
07314 नांदेड़-पनवेल विशेष गाड़ी, 01417 पुणे-नागपुर विशेष गाड़ी तथा 02118 अमरावती-पुणे विशेष गाड़ी 25 मार्च को रवाना नहीं होंगी । जबकि 07313 पनवेल-नांदेड़ विशेष गाड़ी, 01418 नागपुर-पुणे विशेष गाड़ी, 02223 पुणे-अजनी विशेष गाड़ी 26 तारीख को रद्द रहेगी।
दिनांक 26 को पुणे-दौंड-पुणे के बीच चलने वाली डेमू गाड़ियां रद्द रहेंगी।
शॉर्ट टर्मिनेशन : इंदौर से 25 मार्च को रवाना होने वाली तथा 26 मार्च को दौंड आने वाली 02944 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस पुणे तक चलेगी तथा 26 तारीख को दौंड-इंदौर 02943 विशेष गाड़ी पुणे स्टेशन से रवाना की जाएगी।
डायवर्सन : दिनांक 25 मार्च को यशवंतपुर से रवाना होने वाली यशवंतपुर-निजामुद्दीन 02629 एक्सप्रेस मिरज स्टेशन आने के बाद परिवर्तित मार्ग कुर्डूवाडी-दौंड होते अपने गंतव्य हज़रत निजामुद्दीन के लिए रवाना की जाएगी अर्थात यह गाड़ी पुणे नहीं आएगी। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ