मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सैनिटाइजर व मास्क देकर मनाया जन्मदिन

रवींद्र जहांगीरदार के जन्मदिन पर मास्क, सैनिटाइजर व पौधा उपहार में देते हुए शुभचिंतक। यहां वरिष्ठ नागरिक सत्येंद्र सिंह, चंद्रकांत गुरव व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आंबेगांव खुर्द, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)

जांभुलवाडी रोड स्थित आंबेगांव खुर्द वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्य रवींद्र जहांगीरदार का जन्मदिन बड़ेे उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर आज के कोरोना की परीस्थिति को ध्यान में रखते हुए उनको संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत आ. गुरव के हाथों मास्क व सैनिटाइजर भेट किया गया। इस तरह जहांगीरदार का जन्मदिन अनोखे तरह से संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संघ के सेक्रेटरी म्हालसाकांत जोशी के हाथों गुलाबपुष्प भेट किए गए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक सदस्य सर्वश्री सत्येंद्र सिंह, अनंत कागदे, अविनाश कुलकर्णी, पुरूषोत्तम देगांवकर, उत्तम   दलवी, नथु लिपाने, जांभले,  बबन देवळेकर, कंक, कैलाश गोणेकर, श्रीमती विजया पाटिल   उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ