मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रा. एस. टी. पवार चौथे ‘लोककल्याण सहकार गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित

‘लोककल्याण सहकार गौरव पुरस्कार’ से प्रा. एस. टी. पवार को सम्मानित करते हुए लोककल्याण पतसंस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजाभाऊ होले, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)

कोरोना अवधि के दौरान, लोककल्याण नागरी सहकारी पतसंस्था ने प्रतिकूल परिस्थितियों में उधारकर्ताओं को किस्त रियायतें देकर वित्तीय रूप से कमजोर लोगों की मदद करके सामाजिक दायित्व को संभालते हुए अपनी सेवा जारी रखी। यह विचार लोककल्याण प्रतिष्ठान और पतसंस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजाभाऊ होल ने व्यक्त किये।
लोककल्याण नागरी सहकारी पतसंस्था की 5 वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा कोरोना की पृष्ठभूमि पर शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आनलाइन आयोजित की गई, तब वे बोल रहे थे। यहां संस्था के उपाध्यक्ष अरूण शिंदे, सचिव हरिश्चंद्र कुलकर्णी, संचालक सुभाष कदम, लक्ष्मण कोल्हे, प्रा. एस. टी. पवार, डॉ. स्वप्निल लडकत, मच्छिंद्र पिसे, छाया दरगुडे, राजश्री भुजबल, सुयोग भुजबल आदि उपस्थित थे।                                                                      इस अवसर पर प्रा. एस. टी. पवार को चौथा ‘लोककल्याण सहकार गौरव पुरस्कार’ लोककल्याण पतसंस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजाभाऊ होले के शुभ हाथों प्रदान किया गया। साथ ही इस साल सभासदों को 9% लाभांश घोषित किया गया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सुभाष कदम और आभार प्रदर्शन मच्छिंद्र पिसे ने किया। सर्वसाधारण सभा का आनलाइन नियोजन व्यवस्थापिका योगिता पालिवाल व अथर्व सातव द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ