हड़पसर क्षेत्र में मुफ्त कोरोना प्रतिबंधक टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल से निवेदन द्वारा करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के महासचिव प्रशांत सुरसे और पुणे शहर महिला काँग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्षा पल्लवी सुरसे, साथ में सामाजिक कार्यकर्ता नंदकुमार आजोतिकर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे महानगरपालिका के माध्यम से हड़पसर क्षेत्र में मुफ्त कोरोना प्रतिबंधक टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग पुणे महानगरपालिका के महापौर मुरलीधर मोहोल से महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के महासचिव प्रशांत सुरसे और पुणे शहर महिला काँग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्षा पल्लवी सुरसे ने की है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के महासचिव प्रशांत सुरसे और पुणे शहर महिला काँग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्षा पल्लवी सुरसे ने बताया कि कोरोना संक्रमण ने पिछले एक साल से आम जनता को बहुत त्रस्त कर दिया है। लॉकडाउन के कारण आम आदमी को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है। पुणे शहर का पूर्वी भाग यानी हड़पसर के लिए इस अवधि के दौरान प्रशासन ने अन्यायपूर्ण भूमिका गई है। कोरोना काल के दौरान, हड़पसर क्षेत्र में मरीजों के लिए कोविड केंद्र या अस्पताल पुणे महानगरपालिका के माध्यम से सार्वजनिक सेवा के लिए उपलब्ध नहीं हो सके, जिसके कारण कई परिवारों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए लाखों रुपये देकर उपचार करना पड़ा है। जनता आर्थिक रूप से पीड़ित है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण मामला है। इसमें ही देश में 60 साल से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को व 45 वर्ष से अधिक पुरानी बीमारी से पीड़ित नागरिकों को कोरोना प्रतिबंधक टीका लगाया गया। हड़पसर में मनपा के माध्यम से केवल एक मुफ्त टीकाकरण केंद्र उपलब्ध करवाया गया है। निजी हॉस्पिटल में 250 रुपये (एक समय का) शुल्क देकर टीका उपलब्ध करवाकर अन्याय किया गया है।
हम आपसे विनती करते हैं कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए और उनकी वर्तमान स्थिति को देखते हुए पुणे महानगर पालिका के माध्यम से मुफ्त टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। नहीं तो निजी अस्पतालों में मनपा के माध्यम से नागरिकों को मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध करवाया जाए, जिसके कारण निश्चित रूप से थोड़ी बहुत हम हड़पवासियों और विशेषतः वरिष्ठ नागरिकों को राहत जरूर मिलेगी। साथ ही, यदि टीकाकरण बढ़ाया जाता है, तो इस क्षेत्र में संक्रमण को रोकने में सफलता मिलेगी। अत: आपसे गुजारिश है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इस ओर विशेष ध्यान देकर जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
इस संबंध में पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल ने निवेदन द्वारा की गई मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि जल्द से जल्द निर्णय लिया जाएगा और हड़पसरवासियों को मुफ्त में टीका प्रदान करने के लिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नंदकुमार आजोतिकर उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ