मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यात्री कृपया ध्यान दें : पुणे-सोलापुर-पुणे और पनवेल-नांदेड़-पनवेल एक्सप्रेस गाड़ियां रद्द

पुणे, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)

सोलापुर मंडल के भालवनी-भिगवण रेलमार्ग पर ट्रैक डबलिंग हेतु तकनीकी कार्यों के लिए ब्लाक लेने के कारण कुछ गाड़ियाँ रद्द तथा परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
* रद्द की गई गाड़ियाँ *
1. सप्ताह में पांच दिन चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 01157/01158 पुणे-सोलापुर -पुणे एक्सप्रेस दिनांक 01, 02, तथा 05 से 07अप्रैल तक रद्द रहेगी।
2. दिनांक 02 से 08 अप्रैल तक की अवधि में पनवेल से रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 07613 पनवेल-नांदेड़ एक्सप्रेस तथा दिनांक 01 से 07 अप्रैल की अवधि में नांदेड़ से रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 07614 नांदेड़-पनवेल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3. दिनांक 31 मार्च से 06 अप्रैल तक की अवधि में विशाखापट्टनम से रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 08519 विशाखापट्टनम -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस तथा दिनांक 02 से 08 अप्रैल तक की अवधि में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 08520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
* परिवर्तित मार्ग से चलनेवाली गाड़ियां *
1. दिनांक 01, 03, 06 तथा 07 अप्रैल  को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई से रवाना होनेवाली सप्ताह में चार दिन चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 06339 छत्रपति शिवाजी  टर्मिनस मुंबई-नागरकोइल एक्सप्रेस  परिवर्तित मार्ग कोंकण रेलवे-शोरानूर-इरोड होते हुए चलेगी। इसी प्रकार दिनांक 02, 05, 06 तथा 07 अप्रैल  को नागरकोइल से रवाना होनेवाली सप्ताह में चार दिन चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 06340  नागरकोइल-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इरोड-शोरानुर- कोंकण रेलवे होते हुए चलेगी।
2. दिनांक 02 तथा 05 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई से रवाना होनेवाली द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 06351 छत्रपति शिवाजी  टर्मिनस मुंबई-नागरकोइल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कोंकण रेलवे-शोरानुर-इरोड होते हुए चलेगी। इसी प्रकार दिनांक 01 तथा 04 अप्रैल को नागरकोइल से रवाना होनेवाली द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 06352 नागरकोइल-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई एक्सप्रेस,  परिवर्तित मार्ग इरोड -शोरानुर-कोंकण रेलवे होते हुए चलेगी। यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ