मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

जयपुर-पुणे-जयपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी के चलने की अवधि बढ़ी

पुणे, मार्च (ह.ए. प्रतिनिधि)

जयपुर-पुणे द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी गाड़ी संख्या 02940 के चलने की अवधि 29 जून तक तथा गाड़ी संख्या 02939 पुणे- जयपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष    गाड़ी की अवधि 30 जून तक  बढ़ा दी गई है।
यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है।  जिन यात्रियों के पास कन्फर्म  टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप    डाउनलोड करें। यात्रियों से  अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ। 
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ