मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

10 वीं हापकिडो बॉक्सिंग नेशनल चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र ने हासिल किया दूसरा स्थान

खिलाड़ियों के साथ महाराष्ट्र की ट्रॉफी स्वीकारते हुए सेक्रेटरी प्रशांत गायकवाड।
मुंढवा, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

10वीं हापकिडो बॉक्सिंग नेशनल  चैम्पियनशिप-2021 गोवा में 10 और 11 अप्रैल 2021 को यूथ होस्टल, मीरा मार रोड, पणजी के पंचायत स्पोर्ट स्टेडियम सारवोर दी मुंडो में आयोजित की गई थी। इस चैम्पियनशिप में देश के 13 राज्यों के 175 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैम्पियनशिप का आयोजन गोवा हापकिडो बॉक्सिंग असोसिएशन द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा है प्रथम क्रमांक- उत्तर प्रदेश, द्वितीय क्रमांक-महाराष्ट्र, तृतीय क्रमांक- तमिलनाडु। पुरस्कार वितरण केंद्रीय कानून   मंत्री रमाकांत खलप के शुभ हाथों किया गया।
यहां सरपंच संदीप सालगांवकर, यूथ होस्टल के डायरेक्टर अनंत जोशी, नित्यसमय के संपादक प्रभाकर ढगे,  विवेक पवार, रासप गोवा के प्रदेश अध्यक्ष किशोर राव, नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष लोकेंद्र       शेपपाली, साथ ही नेशनल अध्यक्ष यू. नटराज सर, महासचिव राज वागदकर, उपाध्यक्ष आजादसिंह, राहुल शर्मा, प्रशांत पवार सर, विष्णु सर, संतोष बसवंते आदि मान्यवर उपस्थित थे। यह जानकारी ऑर्गनायझिंग सेक्रेटरी प्रशांत गायकवाड द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ