शिवसेना उपनेता शिवाजीराव आढलराव पाटिल द्वारा उद्घाटित
नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की पहल पर कै. दशरथ बलीबा भानगिरे ट्रस्ट व सत्यशिव ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किए गए सेवाभावी सामाजिक दवाखाना का उद्घाटन करते हुए शिवसेना उपनेता शिवाजीराव आढलराव पाटिल, साथ में कार्यक्षम नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना के संकट के दौर में आम जनता के लिए शिवसैनिक नाना भानगिरे द्वारा की गई पहल से शुरू किया गया सेवाभावी दवाखाना एक आधार व एक संजीवनी साबित होगा। यह विचार पूर्व सांसद तथा शिवसेना उपनेता शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने व्यक्त किये।
कै. दशरथ बलीबा भानगिरे ट्रस्ट व सत्यशिव ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से व नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की पहल से कालेबोराटेनगर में केवल 10 रुपयों में स्वास्थ्य जांच व अल्प दामों में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाले सेवाभावी सामाजिक दवाखाना का उद्घाटन शिवसेना उपनेता शिवाजीराव आढलराव पाटिल के शुभ हाथों किया गया तब आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, डॉ. प्रियांका कोटवाल, डॉ. रोहित बोरकर, डॉ. शरद कारंडे, डॉ. नम्रता शिंदे, शिवसेना विभाग प्रमुख अभिमन्यू भानगिरे, सचिन तरवडे, इंतुभाई शेख, योगेश सातव, प्रवीण हिलगे, संतोष जाधव, नाना बारगुले, पप्पू होले, विशाल वाल्हेकर, लहू शिंदे, विक्रम फुकटे, रानी फरांडे, अण्णा धायगुडे, अभिजीत बाबर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आगे बोलते हुए पूर्व सांसद शिवाजीराव आढलराव पाटिल ने कहा कि पिछले 15 सालों से समाज के सभी स्तर के लोगों की सेवा में पूर्ण रूप से खुद को समर्पित करते हुए पूरी लगन से नगरसेवक नाना भानगिरे जुटेे हुए हैं। वंदनीय बालासाहेब ठाकरे के विचार अपने दिल में संजोकर समाज के लिए दिन-रात काम करनेवाला शिवसैनिक नाना भानगिरे हैं।
हड़पसर की परिस्थिति को देखते और स्वास्थ्य सेवा को मद्देनजर रखते हुए यहां जम्बो कोविड सेंटर शुरू करना समय की जरूरत है। जम्बो कोविड सेंटर शुरू करने के लिए निश्चित ही शिवसेना पहल करेगी।
प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग के कार्यक्षम नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना विश्व महामारी के संकट में नागरिकों को डॉकटर्स और दवाखाना की सुविधा मिलना बहुत मुश्किल हुआ था। कालेपडल परिसर में अल्प दामों में चिकित्सा सुविधा सेवा मिल सके, इसलिए दवाखाना शुरू किया गया है। जल्द ही तरवडेवस्ती, हांडेवाडी रोड, उरुलीदेवाची परिसर की आम जनता की सेवा के लिए इस दवाखाना की शाखाएं शुरू की जाएंगी।

0 टिप्पणियाँ