पुणे, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे से गोरखपुर और वापसी के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विशेष ट्रेन संख्या 01425 पुणे से रविवार दिनांक 11 अप्रैल को 22.00 बजे रवाना होगी और मंगलवार को 06.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01426 गोरखपुर से मंगलवार 13 अप्रैल को 21.15 बजे रवाना होकर गुरुवार 06.25 बजे पुणे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में 10 शयनयान, 09 जनरल सीटिंग कोच , 2 एसी थ्री कोच रहेंगे। यह गाड़ी रास्ते में दौंड कॉर्ड लाइन , अहमदनगर , मनमाड ,भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झाँसी, कानपुर , लखनऊ चारबाग़, गोंडा, तथा बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।
यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है इसलिए यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण करना आवश्यक हैI जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें I
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in
देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें I यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ । यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ