मुंबई, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल प्रशासन के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया में कुछ गलत जानकारी फैलायी जा रही है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
अतः यह स्पष्ट किया जाता है कि 'ऐसी कोई श्रमिक स्पेशल ट्रेनें ' नहीं चलाई जा रहीं हैं ना ही चलाने की कोई योजना है।
रेलवे गर्मियों में केवल स्पेशल ट्रेनें तथा नियमित स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।
रेलवे लोगों से अपील करता है कि वे उपरोक्त संबंध में किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें ।
केवल कन्फर्म टिकट धारकों को ही इन स्पेशल ट्रेनों में बोर्डिंग की अनुमति है।
कृपया अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड 19 के उचित व्यवहार का पालन करें।
विश्वसनीय जानकारी के लिए कृपया हमारे सोशल मीडिया हैंडल @Central_Railway को फॉलो करें या www.cr.indianrailways.gov. in पर जाएं।
यह विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ