मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-सोलापुर-पुणे एक्सप्रेस गाड़ी 31 मई तक रद्द

पुणे, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

    सोलापुर  मंडल के भालवनी- भिगवण रेलमार्ग पर ट्रैक डबलिंग हेतु तकनीकी कार्यों के लिए ब्लॉक लेने के कारण कुछ गाड़ियाँ रद्द रहेंगी|
            रद्द की गई गाड़ियाँ
1. सप्ताह में पांच दिन चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 01157/01158 पुणे  -सोलापुर - पुणे  एक्सप्रेस दिनांक 08 अप्रैल से 31 मई तक  रद्द रहेगी I

2.   दिनांक 09 अप्रैल से 01 जून  तक की अवधि में पनवेल से रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 07613 पनवेल -नांदेड़ एक्सप्रेस तथा दिनांक 08 अप्रैल  से 31 मई की अवधि में नांदेड़ से रवाना होने वाली विशेष गाड़ी संख्या 07614 नांदेड़- पनवेल एक्सप्रेस रद्द रहेगी I

3.  दिनांक 09 अप्रैल से 30 मई  तक की अवधि में विशाखापट्टनम से रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 08519 विशाखापट्टनम -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस  तथा दिनांक 11 अप्रैल  से 01 जून तक की अवधि में लोकमान्य तिलक टर्मिनस  से रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 08520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -विशाखापट्टनम एक्सप्रेस  रद्द रहेगी I  यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ