खाना आपूर्ति करनेवाले ठेकेदार पर की जाए कार्रवाई
मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल द्वारा मांग
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)पुणे महानगरपालिका द्वारा गोंधलेनगर में स्थित रामचंद्र बनकर स्कूल में शुरू किए गए कोविड सेंटर में कोरोना पीड़ित मरीजों को दिया जानेवाला खाना निचले दर्जे का मिल रहा है। कोविड सेंटर में दिए जानेवाले आहार की जांच होनी चाहिए और खानपान की आपूर्ति करनेवाले संबंधित ठेकेदार पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। यह मांग हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त सोमनाथ बनकर से निवेदन देकर मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने की है। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश काले व प्रदेश संघटक नामदेव निकम उपस्थित थे।
मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने आगे कहा कि रामचंद्र बनकर स्कूल में शुरू किए गए कोविड सेंटर में कोरोना पीड़ित मरीजों का उपचार हो रहा है, माना कि यहां क्षमता से अधिक मरीज रखे गए हैं, परंतु उन्हें बेहतर क्वालिटी का आहार मिलना जरूरी है, पहले ही वे कोरोना से पीड़ित हैं और ऊपर से उन्हें खाना अच्छा नहीं दिया जा रहा है ? कोविड सेंटर में दिया जानेवाला आहार का दर्जा खराब है? ऐसी शिकायतें उपचार ले रहे कोरोना पीड़ित मरीजों की ओर से हमें आ रही हैं ? इसलिए इस गंभीर हालत से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त सोमनाथ बनकर को अवगत कराया गया है और यहां पर खाने की आपूर्ति करनेवाले की जांच होनी चाहिए, यह मांग की है।

0 टिप्पणियाँ