मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समाज द्रोही आप्पा हतनुरे पर जल्द से जल्द की जाए कानूनी कार्रवाई

फुले ब्रिगेड के उपाध्यक्ष संतोष दर्शिले और सचिव देवीदास झुरुंगे द्वारा मांग
विशेष कार्यकारी दंडाधिकारी कार्यालय में जाकर शुभांगी गोंजारे को निवेदन देते हुए फुले ब्रिगेड पश्चिम महाराष्ट्र उपाध्यक्ष संतोष दर्शिले व पश्चिम महाराष्ट्र सचिव देवीदास झुरूंगे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले के बारे में अपमानजनक व अपवादक भाषा का उपयोग करनेवाले समाज द्रोही आप्पा हतनुरे पर जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उसके हाथों में बेड़ियां लगाई जाएं। यह मांग फुले ब्रिगेड महाराष्ट्र राज्य के पश्चिम महाराष्ट्र उपाध्यक्ष संतोष दर्शिले व पश्चिम महाराष्ट्र सचिव देवीदास झुरुंगे ने विशेष कार्यकारी दंडाधिकारी कार्यालय में जाकर शुभांगी गोंजारे को निवेदन देकर की है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए फुले ब्रिगेड महाराष्ट्र राज्य के पश्चिम महाराष्ट्र उपाध्यक्ष  संतोष दर्शिले ने बताया कि समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी महात्मा फुले के बारे में अपशब्द बोलनेवालों को फुले ब्रिगेड बख्शेगा नहीं। महिलाओं व पीड़ितों के उत्थान के लिय उन्होंने अनेक कार्य किए हैं। समाज के सभी वर्गों को शिक्षा प्रदान करने हेतु वे प्रबल समर्थक थे। उनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान कराना, बाल विवाह का विरोध आदि का समर्थन किया था। उन्होंने समाज को कुप्रथा, अंधश्रद्धा के जाल से मुक्त करने में बहुमूल्य योगदान दिया। अपना सम्पूर्ण जीवन उन्होंने स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने में, स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला अपने पुणे में बनाई। ऐसी महान हस्ती के बारे में अपशब्द बोलनेवाले समाज द्रोही आप्पा हतनुरे पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही होनी ही   चाहिए। ऐसे समाज द्रोही को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिसके कारण कोई भी आगे चलकर किसी भी महान  क्रांतिकारी के बारे में कभी भी कोई अपमानजनक या अपवादक भाषा का उपयोग नहीं कर पाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ