आधार प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष महेश ससाणे ने की थी मांग
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना संक्रमण का हड़पसर व परिसर में प्रभाव बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम हो तब तक पंडित नेहरू भाजी मार्केट व अमरधाम श्मशानभूमि में पुणे महानगरपालिका प्रशासन की ओर से दवाई का छिड़काव नियमित रूप से करना चाहिए। यह अनुरोध हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त सोमनाथ बनकर से निवेदन देेकर आधार प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष महेश ससाणे ने किया था, जिसे ध्यान में रखते हुए पुणे महानगरपालिका प्रशासन ने दवाई का छिड़काव नियमित रूप से किया जाएगा, ऐसा बताया गया है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए आधार प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष महेश ससाणे ने कहा कि आज पुणे शहर कोरोना संक्रमण की चपेट में आया है, इसलिए पुणे महानगरपालिका प्रशासन से मेरा अनुरोध है कि कोरोना परिस्थिति पर अंकुश लगे तब तक भीड़भाड़वाली जगह यानी कि हड़पसर की सब्जी मंडी, जहां नागरिक सब्जी खरीदने के लिए आते-जाते हैं इसलिए यहां भीड़ लगी रहती है। साथ ही अमरधाम श्मशानभूमि में अंतिम संस्कार व दशक्रिया विधि के लिए लोग आते हैं। कोरोना संक्रमण का कहीं यह हॉटस्पॉट न साबित हो इसलिए जब तक कोरोना की लहर थमती नहीं तब तक नियमित रूप से या कम से कम एक दिन के बाद दवाई का छिड़काव करना चाहिए। उनकी इस मांग पर गौर करते हुए प्रशासन द्वारा दवाई का छिड़काव किया जाएगा। अंत में पुणे महानगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग से उन्होंने अनुरोध किया कि सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओं का कोरोना परीक्षण करके उन्हें कोविड-19 का टीका लगाया जाए।

0 टिप्पणियाँ