मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कचरा प्रकल्प के लिए याद आता है हड़पसर-जम्बो कोविड सेंटर के निर्माण के लिए क्यों नहीं?

 समाजसेवक मुकेश वाडकर द्वारा शासन-प्रशासन से सवाल

हड़पसर में शीघ्र निर्माण किया जाए जम्बो कोविड सेंटर
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे के कचरा प्रकल्प करने के लिए पहली पसंद हड़पसर और जम्बो कोविड सेंटर के निर्माण के लिए पुणे शहर को चुना जाता है, यह बर्ताव ठीक नहीं है? यह सवाल महापौर व पुणे मनपा आयुक्त से हड़पसर के  समाजसेवक व ससाणेनगर नागरी कृति समिति के अध्यक्ष मुकेश वाडकर ने पूछा है।
समाजसेवक व ससाणेनगर नागरी कृति समिति के अध्यक्ष मुकेश वाडकर ने आगे कहा कि पुणे में कोरोना पीड़ित सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है। हड़पसर परिसर में फ़िलहाल एक भी जम्बो कोविड अस्पताल नहीं है, जिसके कारण बहुत ही गंभीर परिस्थिति निर्माण हो रही है। हड़पसर भाग में एक भी सरकारी अस्पताल नहीं है, जिसके कारण नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड से पीड़ित मरीजों को बेड उपलब्ध हो नहीं हो रहे हैं, ऑक्सिजन बेड नहीं मिल रहे हैं, रेमडेसिवीर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं? इन सभी का परिणाम ऐसा हो रहा है कि हड़पसर में मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। इस गंभीर हालत से अवगत कराने के लिए महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पुणे मनपा आयुक्त सौरभ राव व पुणे मनपा महापौर मुरलीधर मोहोल को सीधे ई-मेल करके हड़पसर की वर्तमान परिस्थिति से अवगत कराया है। आपले सरकार महाराष्ट्र राज्य पोर्टल पर जाकर भी शिकायत दर्ज की है।
अंत में मुकेश वाडकर ने कहा कि पुणे में जब कचरे की समस्या निर्माण होती है तब सभी अधिकारीगण व प्रशासन को हड़पसर में जगह दिखाई देती है और जब हड़पसर की जनता पुणे महानगरपालिका प्रशासन से जम्बो कोविड सेंटर का निर्माण करने की मांग करती है तो क्यों नहीं करते? उम्मीद है कि हड़पसरवासियों की इस मांग को जल्द ही पूरा करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ