प्रस्तुत दलित तीर्थक्षेत्र के संस्थापक वामनराव विष्णुपुरीकर द्वारा सरकार से मांग
मांजरी, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
चांभार, डोर, मोची, होलार और बूट पॉलिश करने वालों को हर महीना पांच हजार रुपये की मदद की जाए। यह मांग प्रस्तुत दलित तीर्थक्षेत्र के संस्थापक वामनराव विष्णुपुरीकर ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को निवेदन देकर की है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण राज्य में सरकार ने कड़क नियम लागू किए गए हैं या यूं कहें कि लॉकलाऊन लगा दिया गया है, जिसका हम स्वागत करते हैं और हम सरकार को सहयोग प्रदान करते हैं परंतु जो व्यक्ति हर रोज काम कर अपने व अपने परिवार का पेट भरता हो तो उसके लिए इस दौर में जीना बहुत ही कठिन हो गया है। उक्त समाज शहर व ग्रामीण भागों में अधिक संख्या में निवास करता है। आज इस समाज पर भूखे रहने की परिस्थिति निर्माण हो गई है, इसलिए उक्त समाज को सरकार की ओर से तत्काल मदद करना बहुत ही आवश्यक है।
श्री विष्णुपुरीकर ने सरकार से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण पर गंभीरता से विचार करे और गटई कर्मचारी, मजदूर, चर्मकार व्यवसायी, बूट पॉलिश व अन्य काम करने वाले परिवारों के प्रमुख के खाते में प्रति महीना 5000 रुपये जमा कर मदद करने की कृपा करे।

0 टिप्पणियाँ