समीर आण्णा तुपे द्वारा मनपा प्रशासन से मांग
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)
हड़पसर स्थित मालवाड़ी परिसर के नागरिकों को मुफ्त कोविड-19 का टीका उपलब्ध करवाने के हेतु यहां टीकाकरण केन्द्र की उचित व्यवस्था करने के लिए अवश्य कदम उठाने चाहिए। यह मांग हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त सोमनाथ बनकर को निवेदन देकर शिवसेना पुणे शहर के उपशहर प्रमुख समीर (आण्णा) तुपे ने की है। इस अवसर पर यहां हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र तात्या बनकर, शाखा प्रमुख अमित कांबले, अमोल अवचिते, चिक्या फडतरे, मुकेश वाड़कर, शशिकांत पालवे आदि उपस्थित थे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए शिवसेना पुणे शहर के उपशहर प्रमुख समीर (आण्णा) तुपे ने कहा कि हड़पसर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मालवाड़ी परिसर में मुफ्त टीकाकरण केन्द्र की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण लाने के लिए टीकाकरण केन्द्र की व्यवस्था करना समय की जरूरत है।
पुणे महानागरपालिका प्रशासन को टीकाकरण केन्द्र की व्यवस्था को लेकर जो भी जरूरत होगी उनकी सहायता के लिए शिवसेना तैयार है। इस कठिन समय में हमें एक दूसरे को सहायता करते हुए इस जंग का मिलकर सामना करना चाहिए। नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु प्रधानता देनी होगी, इसीलिए मैं पुणे महानगरपालिका प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि परिस्थिति को मद्देनजर रखते हुए टीकाकरण केन्द्र की व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।
हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त सोमनाथ बनकर ने उपशहर प्रमुख समीर (आण्णा) तुपे के निवेदन को ध्यान में रखते हुए मालवाड़ी परिसर में कोविड-19 का टीकाकरण करने की उपाययोजना करने हेतु संबंधित अधिकारियों को बताया। अधिकारियों ने शिवसेना उपशहर प्रमुख समीर (आण्णा) तुपे द्वारा टीकाकरण केन्द्र के लिए सुझाई गई जगहों, जैसे- मालवाड़ी परिसर मनपा के माधवराव सोनबा तुपे विद्यालय, साधना विद्यालय का जिम्नाशियम हॉल व परिसर के विभिन्न समाज मंदिरों का निरीक्षण किया।

0 टिप्पणियाँ