मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गाड़ीतल स्थित बंटर हाईस्कूल में टीकाकरण केन्द्र शुरू - सभी लगवाएं कोविड-19 का टीका


हड़पसर एक्सप्रेस के संपादक दिनेश चंद्रा को ‘कोविशील्ड’ कोरोना का टीका लगाती हुईं सुप्रिया गोरे, यहां पूर्व महापौर व वर्तमान नगरसेविका वैशाली बनकर प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।
मैंने (दिनेश चंद्रा-संपादक : हड़पसर एक्सप्रेस) गत 19 अप्रैल 2021 को हड़पसर गाड़ीतल स्थित बंटर हाईस्कूल में पुणे महानगरपालिका द्वारा बनाए गए टीकाकरण केन्द्र में कोविड-19 की पहली खुराक ले ली है। अब मुझे दूसरी खुराक 17 मई से 14 जून 2021 के बीच कभी भी लेनी है। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, इसका कोई खराब असर नहीं होता। टीका लगवाने के बाद मुझे किसी भी प्रकार का कोई खराब अनुभव नहीं हुआ। मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं।
यदि हमें अपने देश को कोरोना से मुक्त करना है तो सभी देशवासियों को कोरोना का टीका अवश्य लगवा लेना चाहिए, यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य भी है।
हड़पसर गाड़ीतल स्थित बंटर हाईस्कूल में पुणे महानगरपालिका द्वारा मुफ्त कोरोना टीकाकरण केन्द्र शुरू किया गया है। यहां हर रोज करीब 200 लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस केन्द्र में बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई है। सभी को सुबह टोकन दिया जाता है। टीका लगवाने के लिए आए लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है। इस सारी व्यवस्था की देखरेख व निगरानी स्वयं पूर्व महापौर और वर्तमान नगरसेविका वैशाली बनकर कर रही हैं। यहां 45 वर्ष से लेकर ऊपर की उम्र के सभी नागरिक अपनी बारी आने पर टीका लगवा रहे हैं। यहां किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं है।
यहां उल्लेखनीय है कि गाड़ीतल स्थित बंटर हाईस्कूल में पुणे महानगर पालिका द्वारा शुरू टीकाकरण केन्द्र के लिए सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत सुरसे और पल्लवी सुरसे ने अहम भूमिका निभाई है। इनके अथक परिश्रम से ही यह टीकाकरण केन्द्र शुरू हुआ है।
अवश्य ध्यान रखिये... हमेशा मास्क लगाना, हाथ धोना और सामान्य दूरी बनाए रखना। यही तीन मंत्र हैं कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिए। स्वस्थ रहें, घर पर रहें और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ