मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल ने स्वप्निल कुसाले को किया विश्व कप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित

स्वप्निल कुसाले की जीत पर रेल्वे को गर्व है : दादाभोय
स्वर्ण पदक विजेता स्वप्निल कुसाले के साथ मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक बी. के. दादाभोय, पुणे मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
पुणे, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे रेल मंडल के टिकट निरीक्षक स्वप्निल कुसाले ने अभी हाल ही में नई दिल्ली में इंटर  नेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन  द्वारा आयोजित विश्व कप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। स्वप्निल की जीत पर पुणे रेल मंडल में खुशी की लहर है। पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में मध्य रेल की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।
मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक श्री बी.के. दादाभोय तथा मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने स्वप्निल कुसाले को विश्व कप के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम इवेंट में गोल्ड मेडल के लिए सम्मानित कर बधाई दी। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सहर्ष बाजपेई, श्रीमती नीलम चन्द्रा, प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा उपस्थित थे।
श्री दादाभोय ने कहा कि   स्वप्निल की जीत पर रेलवे को  गर्व है। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने स्वप्निल को और मेहनत के साथ अगली  विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में  भाग लेकर श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।  यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ