मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कैंसर की रोकथाम टीकाकरण शिविर नगरसेविका हेमलता मगर द्वारा उद्घाटित

सरवाइकल कैंसर की रोकथाम टीकाकरण शिविर का उद्घाटन करती हुईं नगरसेविका हेमलता मगर, साथ में महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर व अन्य अतिथिगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सेंटर फॉर एक्सलन्स फॉर मदर एन्ड चाइल्ड केयर व रोटरी क्लब पुणे सेंट्रल, रोटरी क्लब ऑफ लक्ष्मी रोड, रोटरी क्लब ऑफ पुणे मेट्रो के सहयोग से महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के मालवाडी, हड़पसर स्थित साने गुरुजी प्राथमिक विद्यामंदिर में कैंसर की रोकथाम टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन नगरसेविका हेमलता मगर के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर, रोटरियन रवि कपूर, दीपा भागवत, मकरंद फडके, डॉ. सुशीलकुमार देशमुख, डॉ. प्रणिता जोशी देशमुख, डॉ. मनीषा जगताप, डॉ. कमलाकर गजरे, मुख्याध्यापक सुरेश गुजर प्रमुख  रूप से उपस्थित थे।
कैंसर की रोकथाम टीकाकरण शिविर में उम्र 9 से 13 गुट में 48 व उम्र 18 से 45 इस गुट की 429 आयु वर्ग की लड़कियां व महिलाओं को सरवाइकल कैंसर की रोकथाम का टीका दिया गया है। इस तरह से कुल 477 टीके लगाये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ