मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डी.पी. रोड मालवाडी में मुफ्त टीकाकरण केंद्र शुरू किया जाए

महारुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विराज तुपे द्वारा मनपा प्रशासन से मांग
हड़पसर डी.पी. रोड मालवाडी में कोविड -19 का मुफ्त टीकाकरण केंद्र शुरू करने हेतु महापौर मुरलीधर मोहोल को निवेदन देते हुए महारुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विराज तुपे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अप्रैल (ह.ए. प्रतिनिधि)

डी.पी. रोड मालवाडी में तुरंत कोविड-19 का मुफ्त टीकाकरण केंद्र शुरू किया जाए। हड़पसर क्षेत्र के नागरिकों के लिए टीका उपलब्ध करवाने हेतु यहां टीकाकरण केन्द्र की उचित व्यवस्था हो इसलिए डी.पी. रोड पर मेरी स्वयं की जगह है, साथ ही पुणे महानगरपालिका का हैंडबॉल स्टेडियम पर मुफ्त टीकाकरण केंद्र शुरू कर नागरिकों को राहत देने के लिए जल्द से जल्द कोशिश की जाए। यह मांग पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष भारती से निवेदन देकर महारुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विराज तुपे ने की है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए महारुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विराज तुपे ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि कोरोना संक्रमण का कहर दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। इस पृष्ठभूमि पर केंद्र सरकार ने आगामी 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगवाने का निर्णय लिया है। इससे पहले सिर्फ 45 उम्र से अधिक नागरिकों को ही कोरोना का टीका लगाया जा रहा था। देश में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 3 लाख के समीप पहुंच गई है। उसे मद्देनजर रखते हुए केंद्र सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को टीका लगाने का निर्णय लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता को राहत देने का अहम फैसला लिया है, उनके इस निर्णय का स्वागत करते हैं। एक नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए पुणे महानगरपालिका प्रशासन द्वारा अब टीकाकरण केंद्र शुरू करने हेतु अहम भूमिका निभानी होगी। कोरोना की दूसरी लहर में युवा वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हुए दिखाई दे रहा है, इसलिए युवा वर्ग को कोविड-19 का टीका लगाना चाहिए, इसलिए हड़पसर परिसर के डी. पी. रोड मालवाडी में तत्काल टीकाकरण केंद्र शुरू करना चाहिए।
अंत में उन्होंने कहा कि पुणे महानगरपालिका प्रशासन को मैंने अवगत कराया है कि कोविड-19 का मुफ्त टीकाकरण केंद्र शुरू करने हेतु डी.पी. रोड पर मेरी स्वयं की 3000 स्क्वेयर फूट की जगह उपलब्ध है, जिसे मैं अस्थायी रूप से मुफ्त महानगरपालिका को देने के लिए तैयार हूं। प्रशासन को अगर यह जगह लेने में कोई कठिनाई होती है तो हैन्डबॉल स्टेडियम का हॉल उपलब्ध है, वहां भी टीकाकरण केंद्र शुरू हो सकता है, आपके सामने विकल्प उपलब्ध हैं इसलिए अब पुणे महानगर पालिका प्रशासन ने इस कार्य के लिए देरी न करते हुए जल्द से  जल्द निर्णय लेकर कोविड-19 का मुफ्त टीकाकरण केंद्र शुरू कर    देना चाहिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ