मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सीरम एम्प्लॉईज यूनियन के अध्यक्ष पद पर प्रवीण घुले और सचिव पद पर सचिन तुपे को चुना गया

हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

सीरम एम्प्लॉईज यूनियन के अध्यक्ष पद पर प्रवीण घुले और सचिव पद पर सचिन तुपे को चुना गया है।
सीरम एम्प्लॉईज यूनियन के हाल ही में हुए चुनाव में सीरम एम्प्लॉईज यूनियन पैनल ने विरोधी परिवर्तन पैनल को पराजित करते हुए सभी के सभी सात जगहों पर विजय प्राप्त की है। कामगार नेता सचिन तुपे व अजीत खैरे के मार्गदर्शन में पैनल ने यह सफलता प्राप्त की है। दोनों पैनल के तीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 
सीरम एम्प्लॉईज यूनियन के संघटना के उपाध्यक्ष के रूप में गिरीश मोरे, कोषाध्यक्ष राजेश कांबले, कामगार प्रतिनिधि अजीत भिंताडे, सचिन गायकवाड व अतुल कदम को चुना गया है। कार्यकारिणी अगले तीन वर्षों के लिए काम करेगी। पूर्व कामगार प्रतिनिधि दशरथ कटके, राजू ऊंद्रे, रॉयल सेल्वनायगम के साथ कर्मचारियों ने विजयी उम्मीदवारों का अभिनंदन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ