सह्याद्रि सोसायटी-वाघजाई नगर में जलापूर्ति लाइन का भी किया गया निरीक्षण
आंबेगांव खुर्द ग्रामपंचायत के पूर्व सदस्य प्रसाद शामराव जगताप ड्रेनेज कार्य का भूमिपूजन करते हुए, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
आंबेगांव खुर्द, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
विधायक संजय चंदूकाका जगताप की विकास निधि से सप्तगिरी सोसायटी से जुड़ी सह्याद्रि सोसायटी में विभिन्न रास्तों पर 12 लाख रुपए का ड्रेनेज कार्य स्वीकृत हुआ है। इस कार्य का भूमिपूजन आंबेगांव खुर्द ग्रामपंचायत के पूर्व सदस्य प्रसाद शामराव जगताप द्वारा विधायक संजय जगताप के निजी सचिव सुधीर जाधव की उपस्थिति में सप्तगिरी सोसायटी और सह्याद्रि सोसायटी के बीच निर्माणाधीन रास्ते पर संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम सप्तगिरी सोसायटी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह द्वारा विधिवत् पूजा करके नारियल भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात् सुधीर जाधव, सह्याद्रि सोसायटी के अध्यक्ष रामभाऊ सालुंखे, सचिव शेलके, सप्तगिरी सोसायटी के कटगिरी और प्रसाद जगताप ने हल्दी कुमकुम से पूजा की, नारियल भेंट किया तथा कुदाल चलाकर ड्रेनेज कार्य के शुरू होने की घोषणा की।
इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह द्वारा शॉल और श्रीफल भेंट कर प्रसाद जगताप का सम्मान किया। भूमिपूजन के अवसर पर सप्तगिरी सोसायटी के विनोद कुमार त्यागी, विनोद परदेशी, चंद्रकांत क्षीर सागर, बापू शेलके, रवि परदेशी, नवनाथ शेलके, कार्तिक त्यागी, प्रियांकुल, राहुल और सह्याद्रि सोसायटी के कई पदाधिकारी व सभासद उपस्थित थे।
समूचे कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन सप्तगिरी सोसायटी के सचिव विक्रम पाटिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रसाद जगताप के साथ आए कई कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। अंत में सप्तगिरी सोसायटी स्थित गणपति मंदिर में आरती करके महामारी से रक्षा करने की प्रार्थना की गई।
इस कार्यक्रम के बाद सप्तगिरी सोसायटी को पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रसाद जगताप द्वारा सह्याद्रि सोसायटी वाघजाई नगर में पीएमसी जलापूर्ति लाइन का निरीक्षण किया गया और पानी दिलाने का आश्वासन दिया गया।
उल्लेखनीय है कि हड़पसर एक्सप्रेस सप्तगिरी सोसायटीवासियों की पानी समस्या संबंधी समाचार लगातार प्रकाशित करता आ रहा है।

आंबेगांव खुर्द ग्रामपंचायत के पूर्व सदस्य प्रसाद शामराव जगताप का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान करते हुए सप्तगिरी सोसायटी के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ