मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अग्रवाल समाज फेडरेशन पुणे द्वारा मुंढवा रोड पर पासपोर्ट ऑफिस के पास ‘कोविड केयर सेंटर’ शुरू

डॉ. संदीप अग्रवाल के सहयोग के लिये शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल, उपाध्यक्ष विनोद बंसल, सचिव के. एल. बंसल, विशाल अग्रवाल व कार्यकारिणी सदस्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
पुणे, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

अग्रवाल समाज फेडरेशन पुणे द्वारा महानगरपालिका की मान्यता से मुंढवा रोड स्थित पासपोर्ट ऑफिस के पास मैग्नस स्टार रेसीडेंसी में ‘कोविड केयर सेंटर’ की शुरुआत की गई है।
कोविड केयर सेंटर की शुरुवात करते हुए अग्रवाल समाज फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कई घर-परिवार इस बीमारी से संक्रमित हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ की वजह से चिकित्सा सेवा का लाभ मरीजों को समय पर प्राप्त नहीं हो पाता और मरीज को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ता है। प्राथमिक जांच के दौरान कोरोना संक्रमण का पता चले कि वह संक्रमित है तो उसे स्वयं, और परिवार की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती हो जाना चाहिए, जहां सभी सुविधा, सुरक्षा का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विनोद बंसल, सचिव के. एल. बंसल, कोषाध्यक्ष श्याम गोयल, समन्वयक संजीव अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. संदीप अग्रवाल, व्यापार समिति के अध्यक्ष दीपक बंसल, विशाल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अभिषेक, मोहनिश, जयेश, संजय अग्रवाल, चेतना अग्रवाल, डॉ. डौली अग्रवाल विशेष रूप से  उपस्थित थे।
अग्रवाल समाज फेडरेशन पुणे के अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार गोयल की अध्यक्षता और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का सहयोग, अपनी दूरदर्शी सोच, सकारात्मक विचारधारा एवं मानवतावादी दृष्टिकोण से अग्रवाल समाज फेडरेशन पुणे द्वारा समाज में सदैव समाज हितैषी कार्य संपन्न होते हैं।
अधिक जानकारी के लिए ‘कोविड केयर सेंटर’ की हेल्पलाइन नंबरों ‘9673757999, 9209094001’ पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ