स्व.अजिंक्य घुले के स्मरण में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक चेतन तुपे व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश आण्णा घुले, साथ में शिविर के मुख्य आयोजक महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस पार्टी के महासचिव व शारदा सोशल फाउंडेशन के संस्थापक अजीत दत्तात्रय घुले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
मांजरी, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
आज समाज के सामने जो सबसे बड़ी समस्या है वह है खून की कमी, उसे मद्देनजर रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन करके समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बखूबी निभा रही है। कोरोना संक्रमण के कठिन समय में कठिन परिस्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद मरीजों को खून की आपूर्ति कर मरीजों को राहत देने के लिए अहम भूमिका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने निभाई है। यह विचार हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने व्यक्त किए।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व लोकनेता शरदचंद्र पवार के आदेशानुसार महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ ही महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जयंत पाटिल की ओर से किए गए आह्वान को प्रतिसाद देते हुए स्व.अजिंक्य घुले के स्मरण में मांजरी बुद्रुक में महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मेहबूब शेख, कार्याध्यक्ष रविकांत वरपे व महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस पार्टी के महासचिव व शारदा सोशल फाउंडेशन के संस्थापक अजीत दत्तात्रय घुले के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का उद्घाटन विधायक चेतन तुपे व महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेश अण्णा घुले के शुभहाथों किया गया तब, चेतन तुपे बोल रहे थे।
इस अवसर पर यहां पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवाजी खलसे, पंचायत समिति सदस्य जितीन कांबले, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य दिलीप टकले, सचिन टकले, विक्रम शेवाले, अभिषेक घुले, अनिल घुले, विनय घुले, गजेंद्र मोरे, प्रकाश जावले, संजय गायकवाड, माणिक शेट्टी, प्रशांत भंडारी, चंदु सुराले, प्रकाश शिंदे, माउली मोरे, तुषार घुले, संतोष घुले, अविनाश गुंडाले, मंगेश जगताप, शैलेश बडदे, मेघराज घाडगे, सिद्धांत घुले व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
शिविर के मुख्य आयोजक महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस पार्टी के महासचिव व शारदा सोशल फाउंडेशन के संस्थापक अजीत दत्तात्रय घुले ने कहा कि मांजरी गांव और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों ने इसमें भाग लिया और सामाजिक प्रतिबद्धता को बनाए रखने का संदेश दिया।
हर रक्तदाता को मास्क, सैनिटाइजर, भाप मशीन व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। शिविर में कुल 189 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। नोबेल हॉस्पिटल ब्लड बैंक व पी.एस.आय.ब्लड बैंक के विशेष सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

0 टिप्पणियाँ