मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चक्रवाती तूफान ‘यास’ बालासोर के दक्षिण में 130-140 किमी प्रति घंटे की हवा की स्पीड के साथ टकराया

भुवनेश्वर, मई (विप्र)

चक्रवाती तूफान ‘यास’ ओडिशा तट पर दस्तक दे चुका है। तूफान यास, बालासोर के दक्षिण में 130-140 किमी प्रति घंटे की हवा की स्पीड के साथ टकराया। तूफ़ान अनुमानित वक़्त से कुछ घंटों की देरी से यहाँ पहुंचा, क्योंकि इसकी रफ्तार 15-16 किलोमीटर प्रति घंटे से घटकर 12 किमी प्रति घंटा हो गई थी।
वहीं, तूफ़ान के टकराने से एक ओर ओडिशा के रिहायशी इलाकों में समंदर का पानी घुस गया है, तो वहीं पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट में भी जलजमाव हो गया है। चक्रवाती तूफान यास का लैंडफॉल जारी है। हालांकि चक्रवात अब उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान ‘यास’ के ओडिशा तट से टकराने के बाद पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। 130-140 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। समंदर से 6 मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं।
आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि, झारखंड में आज और कल भारी से भारी बारिश हो सकती है। बिहार, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज और कल आइसोलेटेड भारी बारिश से भारी बारिश होने की संभावना है। असम मेघालय में भी आज आइसोलेटेड भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि, ये सभी हवा की रफ़्तार आज रात तक रहेगी, उसके बाद बहुत हद तक कम हो जाएगी।
ओडिशा ने अस्थायी आश्रयों में कोरोना मानदंडों का पालन करने की चिंताओं के बीच 5.8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया। नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की रेड चेतावनी जारी की गई है। झारखंड, जो पहले से ही हाई अलर्ट पर था, ने निचले इलाकों को खाली करना जारी रखा। आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल ने बताया कि यास के मद्देनजर पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के संवेदनशील इलाकों में युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ