ससून हॉस्पिटल को नगरसेवक प्रशांत जगताप मित्र परिवार की ओर से दिए गए पांच लाख रुपयों की मदद का धनादेश उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभ हाथों प्रदान किया गया, इस अवसर पर ससून हॉस्पिटल के डीन डॉ. मुरलीधर तांबे, डॉ. अजय तावरे व साथ में पूर्व महापौर व वर्तमान नगरसेवक प्रशांत जगताप उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
वानवडी, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
पूर्व महापौर प्रशांत जगताप की ओर से ससून हॉस्पिटल को 5 लाख रुपयों की आर्थिक मदद की गई है। इस मदद की राशि से अस्पताल की नर्सों को तीन समय का भोजन देने का नियोजन किया गया है।
ससून हॉस्पिटल के कोविड सेंटर में नए 400 बेड्स की व्यवस्था की जा रही है। उसके लिए अतिरिक्त 350 नर्सें नियुक्त की गई हैं। इस हेतु मदद की अपील ससून हॉस्पिटल के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. अजय तावरे ने की थी, उसे पूर्व महापौर प्रशांत जगताप द्वारा प्रतिसाद देते हुए पांच लाख रुपयों का धनादेश महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभ हाथों सुपूर्द किया है।
पूर्व महापौर व वर्तमान नगरसेवक प्रशांत जगताप ने पिछले सप्ताह ससून हॉस्पिटल को भेट दी थी। उस समय ससून हॉस्पिटल के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. अजय तावरे के साथ ससून हॉस्पिटल के कोविड सेंटर का सर्वेक्षण किया था। उस दरम्यान संबंधित विभाग में और 400 नए कोविड बेड्स की व्यवस्था कर रहे हैं, उसके लिए अतिरिक्त 350 नर्सों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही उन 350 नर्सों के लिए तीन समय के खाने के लिए 5 लाख रुपयों की आवश्यकता है, उनकी इस बात को प्रतिसाद देते हुए प्रशांत जगताप मित्र परिवार की ओर से 5 लाख रुपयों का धनादेश राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के हाथों से ससून हॉस्पिटल को दिया गया। इस अवसर पर यहां ससून हॉस्पिटल के डीन डॉ. मुरलीधर तांबे, डॉ. अजय तावरे व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आज की मदद से ससून अस्पताल में 350 नर्सों को अगले दो महीनों के लिए दिन में तीन समय भोजन की व्यवस्था उपलब्ध की गई है, इसलिए ससून अस्पताल के नए 400 कोविड बेड्स पूरी क्षमता से चलेंगे। आज किए गए काम से हम सभी संतुष्ट हैं और मैं उन सभी साथी मित्रों का आभारी हूं जिन्होंने इस मदद कार्य में भाग लिया। यह भावना पूर्व महापौर व वर्तमान नगरसेवक प्रशांत जगताप ने व्यक्त की।

0 टिप्पणियाँ