सेंट्रलाइज ऑक्सिजन सिस्टिम का निर्माण करते हुए 30 बेड्स की व्यवस्था
साडेसतरानली स्थित अपने होटल ‘भाग्यश्री एक्झिक्युटिव्ह’ को कोरोना सेंटर में उपशहर प्रमुख समीर तुपे ने तब्दील किया है। इस अवसर पर उनके साथ चिकित्सक गणेश राख, शंतनु जगदाले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
शिवसैनिक समीर तुपे हड़पसरवासियों की मदद के लिए अहम भूमिका निभाते हुए अपने निजी होटल को कोरोना सेंटर में तब्दील कर एक विधायक कदम उठाकर हड़पसरवासियों को राहत देने में बहुमूल्य योगदान दिया है। हड़पसर-मुंढवा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आनेवाले परिसर में शहर के सबसे ज्यादा कोविड मरीजों की संख्या है। उसे मद्देनजर रखते हुए शिवसेना पुणे शहर के उपशहर प्रमुख समीर तुपे की पहल व शिवसेना के माध्यम से ‘भाग्यश्री एक्झिक्युटिव्ह हॉटेल’ में सेंट्रलाइज ऑक्सिजन सिस्टिम का निर्माण करते हुए 30 बेड्स की व्यवस्था कोरोना मरीजों के लिए की है, जिसका व्यवस्थापन व कोरोना पीड़ित मरीजों का इलाज मेडिकेअर हॉस्पिटल के माध्यम से किया जाएगा। वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए ऑक्सिजन बेड की जो जरूरत है, उसे ध्यान में रखते हुए समीर तुपे ने ‘हॉटेल भाग्यश्री एक्झिक्युटिव्ह’ में 30 बेड उपलब्ध कराए हैं, वह सही मायने में बहुत प्रशंसनीय है। यह जानकारी मेडिकेअर हॉस्पिटल के व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. गणेश राख ने दी। इस अवसर पर यहां डॉ. विराज सोनवणे, डॉ. शंतनु जगदाले, डॉ.लाला गायकवाड व डॉ. स्वप्निल भाडले आदि उपस्थित थे। सामाजिक प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए जिस समाज में हम रहते हैं उसके प्रति भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी होती है। इसी भावना से शिवसैनिक व मेडिकेअर हॉस्पिटल की पहल पर मैंने अपना होटल कोरोना पीड़ितों के उपचार के लिए दिया है। इंसानियत के नाते मैंने अपने हड़पसरवासियों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि को शिवसेना पुणे शहर के उपशहर प्रमुख समीर तुपे ने दी।

0 टिप्पणियाँ