राकांपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले द्वारा नागरिकों से अपील
विश्व नर्स दिवस के अवसर पर स्व. अण्णासाहेब मगर अस्पताल की नर्स को एक पौधा देकर सम्मानित करते हुए ईशान तुपे, साथ में डॉ. शंतनु जगदाले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
पिछले एक साल से पूरी दुनिया में कोरोना हा:हाकार मचाए हुए है। पिछले साल की तुलना में इस साल मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण अस्पताल में इलाज के लिए जगह नहीं होने से मरीजों के परिजन परेशान हो रहे हैं। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों का इलाज करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक पेड़ लगाओ और जीवनभर के लिए मुफ्त ऑक्सीजन प्राप्त करो। इसके लिए सभी को कम से कम एक पेड़ लगाने और उसका पोषण करने की जरूरत है। एक पेड़ लगाओ और मुफ्त ऑक्सीजन पाओ। यह अपील राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले ने की।
विश्व नर्स दिवस के अवसर पर हड़पसर, मगरपट्टा चौक में स्थित स्व. अण्णासाहेब मगर अस्पताल, मगरपट्टासिटी टीकाकरण केंद्र, गोंधलेनगर स्थित पुणे महानगरपालिका के बनकर विद्यालय का स्वैब सेंटर, अमानोरा के टीकाकरण केंद्र में कार्यरत सभी नर्सों को एक पौधा देकर सम्मानित किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां ईशान तुपे, डॉ. स्वाती घनवट, डॉ. सतीश सोनवणे, डॉ. अतुल कांबले आदि उपस्थित थे।
डॉ.शंतनु जगदाले ने कहा कि पिछले एक साल से चिकित्सा क्षेत्र के लोगों सहित सभी को कोरोना महामारी में कसरत करनी पड़ रही है। इसमें नर्सों का काम अहम भूमिका निभाता है। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में काम करने में काफी दिक्कतें आईं। हालांकि, उस मामले में भी, उन्होंने रोगियों का इलाज करते वक्त समय का ध्यान नहीं रखा जो निश्चित रूप से सराहनीय है।

0 टिप्पणियाँ