मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोरोना से स्वस्थ हुए व्यक्तियों को रक्त व प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आना चाहिए : विधायक चेतन तुपे

भव्य रक्तदान शिविर के उद्घाटन के अवसर पर विधायक चेतन तुपे पाटिल, साथ में समाजसेविका सविता मोरे, पल्लवी सुरसे, शिवसेना युवा नेता सतीश भाऊ जगताप, व्हिजन हड़पसर के प्रमुख अनिल मोरे, आयोजक सागर चव्हाण, सुनील तांबे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

कोविड-19 के समय में मरीजों को रक्त और प्लाज्मा की कमी का अनुभव होता है और प्रशासन को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सामाजिक संगठनों ने सामाजिक प्रतिबद्धता को देखते हुए रक्तदान व कोविड-19 से स्वस्थ हुए व्यक्तियों को रक्त और प्लाज्मा दान करने हेतु आगे आने के लिए अहम भूमिका निभानी चाहिए। यह अपील हड़पसर विधानसभा   चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे पाटिल ने की।
जगदंब प्रतिष्ठान, व्हिजन हड़पसर, अखिल भारतीय हिंदू नाथपंथी समाज युवक महासंघ प्रदेश, 15 नंबर परिसर की सामाजिक संस्थाओं की पहल से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसका उद्घाटन  विधायक चेतन तुपे पाटिल के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां सहायक पुलिस आयुक्त मच्छिंद्र चव्हाण, पूर्व विधायक महादेव अण्णा बाबर, नगरसेवक मारुति आबा तुपे, शिवसेना युवा नेता सतीश भाऊ जगताप, प्रशांत सुरसे, व्हिजन हड़पसर के प्रमुख अनिल मोरे, समाजसेविका सविता मोरे, पल्लवी सुरसे, दीपक कुदले, तुषार पायगुडे, अखिल भारतीय हिंदु नाथपंथी समाज युवक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल चव्हाण व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन सागर चव्हाण व सुनील तांबे द्वारा किया गया। 
रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय हिंदू नाथपंथी समाज महासंघ हड़पसर, स्पिरिचुअल सोशल एंड चैरिटेबल फाउंडेशन हड़पसर, श्री गणेश मित्र मंडल, गजानन मित्र मंडल, शिवशक्ति मित्र मंडल द्वारा बहुमूल्य योगदान दिया है। रक्तदान का नियोजन अक्षय ब्लड बैंक हड़पसर की ओर से किया गया। सामाजिक प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए रक्तदाताओं को भाप की मशीनें उपहार में प्रदान की गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ