कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए व्यक्ति को दिया जा रहा है एक पौधा
‘ऑक्सीजन से ऑक्सीजन तक’ पहल के तहत मरीजों को पौधा देकर ऑक्सीजन के प्रति अपनी जिम्मेदारी से वाकिफ कराते हुए पूर्व अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, साथ में हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चौधरी, लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. कुणाल ओसवाल व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
स्कूली शिक्षा से सिखाया जाता आ है कि पेड़ कार्बन डाईऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। पिछले कई सालों से पर्यावरण प्रेमी और शोधकर्ता बढ़ते कार्बन उत्सर्जन के खतरों के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन कोई भी अशिक्षित या शिक्षित इसके बारे में गंभीर नहीं था, लेकिन जैसा कि कोरोना महामारी ने एक तूफान का रूप धारण कर लिया है। ऑक्सीजन की कमी दिखाई देने लगी है और हर कोई ऑक्सीजन के महत्व को समझने लगा है। एक कहावत है ‘प्यास लगने पर कुआं खोदने का कोई मतलब नहीं है।’
हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के सभी सभासद अलग-अलग स्तर पर इस कोरोना की वैश्विक महामारी का सामना कर रहे हैं। कोविड सेंटर व टीकाकरण केंद्र शुरू करके ऑक्सिजन बेड व अन्य मदद अपनी-अपनी क्षमता सेे पूर्ण करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही भविष्य का विचार करते हुए इस कोरोना संक्रमण के समय में भी सकारात्मकता बढ़ाने के लिए हड़पसर मेडिकल असोसिएशन की ओर से सराहनीय गतिविधियाँ शुरू की गई हैं। ‘ऑक्सीजन से ऑक्सीजन तक’ इस पहल के तहत हड़पसर मेडिकल असोसिएशन द्वारा संचालित कोविड अस्पताल से सुरक्षित घर जानेवाले मरीजों को एक पौधा दिया जा रहा है क्योंकि ऐसे मरीजों को ही ऑक्सीजन का महत्व पता होगा, ऐसे मरीजों और रिश्तेदारों के माध्यम से हड़पसर मेडिकल असोसिएशन न केवल पुणे में बल्कि संपूर्ण महाराष्ट्र में पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने वाला पहला मेडिकल असोसिएशन बना है। हम अन्य चिकित्सा संगठनों और वारकरी संप्रदाय की मण्डली से संपर्क करेंगे और संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग पर पंढरपुर तक वृक्षारोपण करेंगे। यह जानकारी हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चौधरी और सचिव डॉ. राहुल झांजूर्णे ने दी है।
‘ऑक्सीजन से ऑक्सीजन तक’ इस पहल की शुरुआत डॉ. कुणाल ओसवाल के लाइफ केयर हॉस्पिटल के कोविड सेंटर में कोरोना संक्रमित व ऑक्सिजन की जरूरत वाले जिन मरीजों को सही सलामत डिस्चार्ज दिया गया है, उन मरीजों को पौधा देकर विदाई की गई। इस अवसर पर यहां हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चौधरी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत पाटिल व लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. कुणाल ओसवाल उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ