पुणे, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-गोरखपुर के बीच अतिरिक्त विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
1). गाड़ी संख्या 01475 पुणे-गोरखपुर विशेष गाड़ी रविवार दिनांक 02 मई को पुणे से 21.15 बजे रवाना होकर मंगलवार 04 मई को 17.10 बजे गोरखपुर पहुचेगी तथा वापसी में गाड़ी संख्या 01476 गोरखपुर-पुणे विशेष गाड़ी बुधवार दिनांक 05 मई को गोरखपुर से 06.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार 07 मई को प्रातः 03.15 बजे पुणे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में एक सेकंड एसी, 03 एसी थ्री, 13 स्लीपर तथा 03 जनरल सिटिंग कोच रहेंगे। यह गाड़ी रास्ते में कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा तथा बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या 01475 की बुकिंग 2 मई को शुरू होगी।
2). वर्तमान में चल रही अतिरिक्त सप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 01451 पुणे-दानापुर के चलने की अवधि दिनांक 05 मई तक बढ़ा दी गई है।
यह विशेष गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित हैं तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है, जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
उपरोक्त विशेष ट्रेनों के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ