मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल्वे स्टेशन पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

पुणे, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे स्टेशन पर वर्तमान में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के क्रम में 31 मई 2021 तक सामान्य लोगों को प्लेटफार्म टिकट जारी नहीं किये जायेंगे। यद्यपि आवश्यक रूप से जरूरतमंद यात्री जैसे बुजुर्ग, दिव्यांगजन, मरीजों, गर्भवती महिलाओं, अकेले बच्चों आदि जरूरी लोगों की मदद करने के उद्देश्य से प्लेटफार्म टिकट 50 रुपए (पचास रुपए) की बढ़ी दर पर जारी किए जा रहे हैं।
इसी तरह कोल्हापुर, मिरज तथा सांगली स्टेशन अनावश्यक भीड़ को कम करने के लिए प्लेटफार्म टिकट बढ़ी हुई  दर  रु. 50/- (पचास रु.) से 31 मई तक जारी किए जाएंगे जबकि  अन्य स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की यह दर सामान्य रूप से पहले से जारी व्यवस्था के अंतर्गत 10 रु. (दस रुपए) ही रखी गई है। यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ