दिया फाउंडेशन द्वारा 4221 जरूरतमंद परिवारों को वितरित की गई शिरखुरमा की सामग्री
रमजान ईद के शुभ पर्व पर जरूरतमंद नागरिकों को शिरखुरमा की सामग्रियों का वितरण करती हुईं जनसेविका नसीम शेख व दिया फाउंडेशन के प्रमुख इमरानभाई शेख उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
ईद, प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करनेवाला पर्व है। ईद खुशी का त्यौहार है। हमें साथ मिल-जुलकर रहना सिखाती है। ईद की यह सीख ग्रहण कर लेने पर हमारा जीवन और भी आनन्दमयी हो जाता है। ईद के दिन कोई दुखी न रहे, यदि पड़ोसी दुखी है तो उसकी मदद करो, यदि कोई असहाय है तो उसकी सहायता करो, यही धर्म है, यही मानवता है। सामाजिक वैमनस्य मिटाकर ईद सबके साथ प्रेम करने तथा अपने सुख-दुख बाँटने का संदेश देती है। यह विचार दिया फाउंडेशन के प्रमुख व जनसेवक इमरानभाई शेख ने व्यक्त किए।
प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी-कौसरबाग के सैयदनगर, हांडेवाडी रोड, चिंतामणीनगर, कालेपडल, सातवनगर आदि परिसर के जरूरतमंद नागरिकों को रमजान ईद के शुभ पर्व पर शिरखुरमा की सामग्रियों का वितरण जनसेविका नसीम शेख के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां तरुनुम जमादार, नूरजहां मुल्ला के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
जनसेवक इमरानभाई शेख ने आगे बताया कि सभी धार्मिक नागरिक ईद मना सकें, इस हेतु हमारे दिया फाउंडेशन की ओर से 4221 जरूरतमंद परिवारों को शिरखुरमा सामग्रियों का वितरित किया गया है। लॉकडाउन में बेरोजगार परिवार रमजान ईद का पवित्र त्यौहार मना सकें, इसलिए मुफ्त शिरखुरमा सामग्री दी गई है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अजीज शेख, मतीन शेख, बालासाहेब साबले, तौफिक शेख, आतिफ शेख, अस्लम सैयद, रहीम शेख, जब्बार शेख, साहिल शेख, नवाब शेख, अली शेख, वसीम शेख, चेतन कोतवाल, सुफियान काझी, बाबा शेख, अक्षय बहिरट, इमरान पानसरे, फैयाज शेख, सोमनाथ सूर्यवंशी, अय्युब अन्सारी, अफजल खान, फिरोज खान, मुद्दसर मुजावर, नदीम खान, फरीद शेख, माला कोंडा ने अथक परिश्रम किया।

0 टिप्पणियाँ