पहले चित्र में कोंढवा क्षेत्र में निर्माण स्थल पर फंसे करीब 25 परिवारों को अनाज शिवसेना पुणे शहर गुट प्रमुख संघटक जान मोहम्मद शेख द्वारा भेजा गया और दूसरे चित्र में हड़पसर परिसर के कोविड सेंटर में जाकर सभी चिकित्सक, परिचारिका व अन्य सेवा करनेवाले कोविड योद्धाओं के साथ ईद मनाई गई।
हड़पसर, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
जरूरतमंदों की सहायता से बड़ा मनुष्य के लिए कोई धर्म है ही नहीं। इंसान वही है जो इंसान के काम आए। हम मानव अगर किसी जरूरतमंद मानव के काम न आए तो हमारा मानव जीवन व्यर्थ है। असल में मानव जीवन का सही उद्देश्य ही है जरुरतमंदों की मदद करना। हमने पाया है कि अगर हम दूसरों की मदद करते हैं तो हमें काफी ख़ुशी मिलती है। जब आप दूसरों के लिए कुछ करते हैं, उसी पल खुशी की शुरुआत हो जाती है। मानव जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से औरों की मदद करना। यह विचार शिवसेना पुणे शहर गुट प्रमुख संघटक जान मोहम्मद शेख ने व्यक्त किए।
रमजान ईद के शुभ पर्व पर अपने साथ अन्य लोगों की भी ईद मनाने की मंशा से कोंढवा क्षेत्र में निर्माण स्थल पर फंसे करीब 25 परिवारों को अनाज शिवसेना पुणे शहर गुट प्रमुख संघटक जान मोहम्मद शेख द्वारा भेजा गया है, साथ ही रमजान ईद के शुभ पर्व पर हड़पसर परिसर के कोविड सेंटर में जाकर सभी चिकित्सक, परिचारिका व अन्य सेवा देनेवाले कोविड योद्धाओं के साथ ईद मनायी गई। इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के गुटप्रमुख संघटक संजय सपकाल, विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्या होडे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व उपविभाग प्रमुख संतोष होडे, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, शाखा प्रमुख स्वप्निल काले, नागनाथ गवसाने व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ