मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्व. पवार की स्मृति में गरीबों को निःशुल्क भोजन कराया गया

इटारसी, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)

कर्मभूमि के रूप में इटारसी शहर को अपना बनाने वाले स्व. श्री के. जे. पवार लगभग पचास वर्ष तक नेहरू गंज में रहे। उनके बड़े भाई श्री एम. जे. पवार रेल डाक सेवा इटारसी से वरिष्ठ अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। दोनों भाई हॉकी के बहुत अच्छे खिलाड़ी थे। वे सेन्ट्रल रेलवे के स्पेशल ए ग्रेड गार्ड के पद पर कार्य करते हुए 1988 में सेवानिवृत्त हुए थे। स्व. श्री पवार का जन्म सन् 1930 में हुआ था तथा उनकी मृत्यु 2021 में नागपुर में हुई। उनके जीवन का अधिकांश समय इटारसी में ही बीता। उनके पुत्र विपिन पवार की जन्मभूमि पर चल रहे खाटू श्याम सामुदायिक निःशुल्क भोजन वितरण कार्य की जानकारी जैसे ही विपिन पवार को प्राप्त हुई तो उन्होंने गरीबों को कराए जाने वाले भोजन के एक दिन का खर्च अपने पिता की स्मृति में दान दिया। 
ज्ञातव्य है कि श्री विपिन पवार निदेशक के पद पर रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय, नई दिल्ली  में कार्यरत हैं। श्री पवार का जन्म इटारसी में हुआ एवं उन्होंने रेलवे स्कूल न्यू यार्ड व एम.जी.एम. कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की तथा कुछ समय तक वे इटारसी में पत्रकारिता से भी जुड़े रहे एवं इटारसी के साहित्यिक आयोजनों में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। खाटू श्याम सामुदायिक निःशुल्क भोजन वितरण समिति ने श्री विपिन पवार का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ