फुरसुंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त हर रोज 1000 टीका उपलब्ध करवाए जाएं
निवासी उपजिलाधिकारी जयश्री कटारे को निवेदन देते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली के तालुकाध्यक्ष धनंजय कामठे साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
‘फुरसुंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण सुचारु रूप से करने हर रोज 1000 टीका उपलब्ध करवाकर देने चाहिए। फुरसुंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्तर्गत फुरसुंगी, उरुली देवाची, शेवालेवाडी, वडकीगांव, होलकरवाडी, हांडेवाडी, औताडेवाडी, वडाचीवाडी, उंड्री, पिसोली बड़ी जनसंख्या वाला परिसर आता है।’ ‘1 मई से 18 साल की आयु से ऊपर के सभी नागरिकों को मुफ्त कोविड-19 टीका लगाने की शुरूआत होने जा रही है। उसे मद्देनजर रखते हुए टीकाकरण के लिए होनेवाली भीड़ को टालने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर हररोज 1000 टीका उपलब्ध करवाए जाएं। यह मांग जिला परिषद उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी घुले को निवेदन देकर भाजपा मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष धनंजय कामठे ने की है।’
फुरसुंगी, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)कोरोना पीड़ित मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पीड़ितों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले ही वे परेशान और ऊपर से उन्हें नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधा, जिसके चलते कोरोना पीड़ितों के साथ-साथ उनके रिश्तेदार भी दर-दर भटक रहे हैं? आम जनता को इस संकट में राहत देने के लिए क्या प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द कोई कदम उठाकर कोरोना पीड़ित मरीजों को समय पर वैद्यकीय सुविधाएं प्राप्त कराने हेतु पहल की जाएगी? यह सवाल भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली के तालुकाध्यक्ष धनंजय कामठे ने पुणे जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख को दिए गए निवेदन में पूछा है।
भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली के तालुकाध्यक्ष धनंजय कामठे ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए हमारे प्रतिनिधि से बताया कि आम जनता के बहुत हाल हो रहे हैं? कोरोना टेस्ट नहीं हो पर रही है जहां हो रही है वहां रिपोर्ट समय पर प्राप्त नहीं हो रहा है? बेड ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं? दवाई व इंजेक्शन्स नहीं मिल पा रहे हैं? रेमडिसीविर की बड़ी कमी है। रेमडिसीवर इंजेक्शन्स हॉस्पिटल को उपलब्ध करवाकर दिए जाएंगे, बताया गया, लेकिन हॉस्पिटल द्वारा ऑर्डर देने पर भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है? अपने मरीजों को दवाई प्राप्त कराने हेतु उनके रिश्तेदारों को दवाई उपलब्ध करवाकर दीजिए, ऐसा हॉस्पिटल द्वारा बताया जाता है फिर अपने मरीजों को दवाई उपलब्ध कराने के लिए रिश्तेदारों को बाहर निकलना पड़ता है। ऑक्सिजन, वेंटिलेटर व इंजेक्शन की व्यवस्था करने हेतु आम जनता को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है, उन्हें जूझना पड़ रहा है। इस भागदौड़ में कई मरीजों के रिश्तेदार भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
अत: आपसे अनुरोध है कि उक्त सभी बातों पर गौर करते हुए कोरोना पीड़ित मरीज व उनके रिश्तेदारों को जो असुविधा व हो रही तकलीफों से राहत दिलवाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। साथ ही कोरोना पीड़ित मरीजों को समय पर वैद्यकीय सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, वे किस तरह से मिल सकें और पीड़ितों को स्वास्थ्य सुविधा देकर उन्हें बीमारी से राहत देने में अब प्रशासन को अहम भूमिका निभानी होगी अन्यथा आगामी समय में बहुत ही कठिन परिस्थिति निर्माण होगी। पुणे शहर व जिले में जो निजी छोटे व बड़े हॉस्पिटल हैं, उनमें ऑक्सिजन व रेमडिसीविर इंजेक्शन्स प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाने चाहिए।
निवासी उपजिलाधिकारी जयश्री कटारे ने तालुकाध्यक्ष धनंजय कामठे द्वारा दिया गया निवेदन स्वीकार किया। इस अवसर पर यहां पश्चिम महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष जालिंदर भाऊ कामठे, नगरसेवक मारुति आबा तुपे, युवा मोर्चा मध्य हवेली तालुका के अध्यक्ष सचिन हांडे, भाजपा फुरसुंगी के अध्यक्ष अभिजीत खराडे, भाजपा उरुली देवाची के अध्यक्ष महेश भाडले, युवा मोर्चा मध्य हवेली उपाध्यक्ष सूरज बीरे, महिला आघाडी मध्य हवेली भाजपा महासचिव वर्षा माडेकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ