युवा-सेवाम् फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रोहित सुभाष कुचेकर द्वारा मनपा प्रशासन से मांग
रामटेकड़ी में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांसकृतिक भवन (हॉल) में ऑक्सिजन बेड की सुविधा सहित कोविड सेंटर व टीकाकरण केन्द्र शुरू किए जाएं। इस मांग का निवेदन पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल को देते हुए युवासेना सा.फुले पुणे विद्यापीठ पुणे शिरूर लोकसभा के सहसचिव व युवा-सेवाम् फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रोहित कुचेकर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
रामटेकड़ी, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
‘मेरा प्रभाग, मेरी ज़िम्मेदारी’ श्रेय कोई भी ले, लेकिन टीकाकरण चालू करे। प्रभाग क्रमांक 24 रामटेकड़ी में स्वास्थ्य अधिकारियों व आयुक्त ने अभी तक सार्वजनिक रूप से यह नहीं कहा है कि टीकाकरण प्रभाग में शुरू किया जाएगा, इसलिए जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान न दें। हमें प्रभाग में कहीं भी टीकाकरण केंद्र चलाने का श्रेय नहीं चाहिए, लेकिन कृपया हमें टीका लगवाएं। रामटेकड़ी स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन (हॉल) में ऑक्सिजन बेडसहित कोविड सेंटर व टीकाकरण केन्द्र की जल्द से जल्द व्यवस्था करके जनता को राहत दी जाए। यह मांग पुणे महानगरपालिका प्रशासन व पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल से निवेदन देकर युवासेना सा. फुले पुणे विद्यापीठ पुणे, शिरूर लोकसभा के सहसचिव व युवा-सेवाम् फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रोहित सुभाष कुचेकर ने की है।
उन्होंने आगे बताया कि टीकाकरण के मुद्दे पर चर्चा को लेकर पिछले कई दिनों से पुणे महानगरपालिका में बैठक हो रही है। सरकार द्वारा 18 वर्ष की आयु के युवाओं का टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया है और प्रभाग में किसी भी युवा को टीका नहीं लगाया गया है। हालांकि टीकों की कमी है, प्रभाग के माध्यम से अवलोकन किया जाना चाहिए, प्रभाग में टीका लाने में आसानी हो। इसके लिए समय-समय पर पुणे महानगरपालिका में जा-जाकर टीकाकरण केंद्र व कोविड केंद्र प्रभाग में बनना जरूरी है यह भूमिका लेनी चाहिए। आज के घनी आबादीवाले इलाकों में नागरिकों के लिए कोविड सेंटर का होना अनिवार्य है। इसका श्रेय कोई भी ले, लेकिन टीकाकरण चालू करें, यह मेरी विनती है।
अंत में उन्होंने कहा कि हर प्रभाग में कोरोना संक्रमण के चलते उचित व्यवस्था की गई है। हमारे प्रभाग में ना टीकाकरण केंद्र, ना कोविड सेंटर शुरू किए गए हैं। इस कार्य के लिए हमारे प्रभाग के जनप्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभानी चाहिए। पुणे महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 24 रामटेकड़ी में आम जनता रहती है, जिन पर उनका पूरा परिवार निर्भर है, इसलिए इस प्रभाग पर अधिक ध्यान देना जरूरी है। पुणे महानगरपालिका के महापौर, आयुक्त और चिकित्सा अधिकारियों ने हमारी परेशानी को समझते हुए हमारे प्रभाग में टीकाकरण केंद्र व कोविड सेंटर शुरू किए जाएं, यह हमारा आपसे अनुरोध है।

0 टिप्पणियाँ