मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सोलापुर मंडल के बाले स्टेशन पहुंची पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस : नौवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज महाराष्ट्र पहुंची


मुंबई, मई (ह.ए. प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र के लिए 9वीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज दिनांक 20.5.2021 को शाम 5.25 बजे सोलापुर मंडल के बाले स्टेशन पहुंची।
ऑक्सीजन एक्सप्रेस से 8 टैंकरों को 93.38 मीट्रिक टन एलएमओ के साथ अंगुल से सोलापुर मंडल के बाले स्टेशन तक पहुंचाया है। इससे पहले, महाराष्ट्र राज्य को आठ ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंचाई जा चुकी हैं। पहली विशाखापत्तनम से नागपुर/नासिक रोड (7 टैंकरों में एलएमओ), दूसरी हापा से कलंबोली (3 टैंकरों में एलएमओ), तीसरीऔर चौथी अंगुल से नागपुर (प्रत्येक ट्रेन में 4 टैंकर एलएमओ), पांचवां अंगुल से लोनी (एलएमओ ), 4 टैंकर वाली छठी ,सातवीं औरआठवीं अंगुल से नागपुर (प्रत्येक ट्रेन में 4 टैंकर एलएमओ)
अब तक महाराष्ट्र में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए 610 मीट्रिक टन से अधिक उतारी जा चुकी है।
सभी बाधाओं को पार करते हुए और नए समाधान खोजते हुए, भारतीय रेल देश भर के विभिन्न राज्यों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) पहुंचाकर राहत पहुंचाने की अपनी यात्रा जारी रखे हुए है।
अब तक, भारतीय रेल ने देश भर के विभिन्न राज्यों में 775 से अधिक टैंकरों में लगभग 12630 मीट्रिक टन एलएमओ पहुँचाया है। उल्लेखनीय है कि अब तक लगभग 200 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी कर विभिन्न राज्यों को राहत प्रदान की है।
रेलवे ने देश भर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) पहुंचाकर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के देश के प्रयासों में अपना योगदान  जारी रखा है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेलवे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ