पिछले कुछ समय से पुणे रेल मंडल के पुणे, कोल्हापुर, सांगली तथा मिरज स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की दर को अस्थाई रूप से बढ़ाकर रु. 50/- किया गया था। प्लेटफार्म टिकट की समीक्षा के उपरांत अब 1 जुलाई से मंडल के सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट समान रूप से पहले की तरह रु. 10/- (दस) प्रति व्यक्ति की दर पर उपलब्ध होंगे।
जयपुर-पुणे-जयपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी के चलने की अवधि बढ़ी
प्रति बुधवार, रविवार को चलनेवाली पुणे -जयपुर विशेष द्वि-साप्ताहिक गाड़ी सं. 02939 की अवधि 29 सितम्बर तक तथा प्रति मंगलवार, शनिवार को चलनेवाली जयपुर-पुणे विशेष द्वि-साप्ताहिक गाड़ी सं. 02940 की अवधि 28 सितम्बर तक बढ़ा दी गई है।यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है, जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ