मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-सोलापुर-पुणे एक्सप्रेस 30 जून तक रद्द : कुछ विशेष गाड़ियां भी रद्द

पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के  अनुसार कुछ गाड़ियों की रद्दीकरण की अवधि बढ़ा दी गई है।
* रद्द की गई गाड़ियाँ *
1.  शनिवार, रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 01157/01158 पुणे-सोलापुर-पुणे  एक्सप्रेस दिनांक 15 जून से 30 जून तक रद्द रहेगी।
2. दिनांक 17 जून से 01 जुलाई तक की अवधि में पनवेल से रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 07613 पनवेल-नांदेड़ एक्सप्रेस तथा दिनांक 15 जून से 30 जून तक की अवधि में नांदेड़ से रवाना होने वाली विशेष गाड़ी संख्या 07614 नांदेड़-पनवेल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3. दिनांक 15 जून से 30 जून तक की अवधि में विशाखापट्टनम से रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 08519 विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस तथा दिनांक  18 जून  से 02 जुलाई तक की अवधि में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 08520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ