मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के तहत कर्मचारी के मुआवजे से संबंधित मसौदा नियम अधिसूचित

आपत्तियों और सुझावों को मसौदा नियमों की अधिसूचना की तारीख से 45 दिनों की अवधि के भीतर पेश करना जरूरी
नई दिल्ली, जून (पसूका)
    भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने सभी संबंधित हितधारकों से आपत्तियां और सुझावयदि कोई होआमंत्रित करने के उद्देश्य से 03.06.2021 को सामाजिक सुरक्षा संहिता2020 के तहत कर्मचारी के मुआवजे से संबंधित मसौदा नियमों को अधिसूचित कर दिया है। इस किस्म की आपत्तियों और सुझावों को मसौदा नियमों की अधिसूचना की तारीख से 45 दिनों की अवधि के भीतर पेश करना जरूरी है।
    सामाजिक सुरक्षा संहिता2020 संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लक्ष्य के साथ सामाजिक सुरक्षा से संबंधित कानूनों में संशोधन और उनका समेकन करती है।
    सामाजिक सुरक्षा संहिता2020 के अध्याय VII (कर्मचारी का मुआवजा) में अन्य बातों के साथ-साथ घातक दुर्घटनाओंगंभीर शारीरिक चोटों या पेशेगत रोगों के मामले में मुआवजे के लिए नियोक्ता के दायित्वों से संबंधित प्रावधानों की परिकल्पना की गई है।
    केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित कर्मचारी के मुआवजा से संबंधित मसौदा नियमों में दावे या निपटान के लिए आवेदन के तरीकेमुआवजे के विलंबित भुगतान के लिए ब्याज दरकार्यवाही के स्थान एवं मामलों के हस्तांतरणनोटिस एवं एक सक्षम प्राधिकारी से दूसरे प्राधिकारी को धन हस्तांतरित करने के तरीकों और मुआवजे के रूप में भुगतान किए गए धन के हस्तांतरण के लिए अन्य देशों के साथ की जाने वाली व्यवस्था से संबंधितप्रावधान शामिल हैं।
    सामाजिक सुरक्षा संहिता2020 के तहत कर्मचारी भविष्य निधिकर्मचारी राज्य बीमा निगमग्रेच्युटीमातृत्व लाभभवन एवं अन्य निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों के संदर्भ में सामाजिक सुरक्षा एवंउपकरअसंगठित क्षेत्र के श्रमिकोंगिग श्रमिकों एवं प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षाऔर रोजगार से जुड़ी सूचनासे संबंधितमसौदा नियमोंको 13.11.2020 को अधिसूचित किया गया था।
    सामाजिक सुरक्षा संहिता (कर्मचारी का मुआवजा) (केन्द्रीय) नियम2021 का मसौदा(हिंदी और अंग्रेजी) https://labour.gov.in/whatsnew/draft-social-security-employees-compensationcentral-rules-2021-framed-inviting-objections पर देखा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ