जनता की सेवा में समर्पित पुलिसकर्मियों का तहेदिल से शुक्रिया : अनूपसिंह जालिमसिंह गौड
भारतीय जनता पार्टी उद्योग आघाडी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से हड़पसर पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों को एन 95 मास्क व सैनिटाइजर के वितरण के अवसर पर हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण कदम, भारतीय जनता पार्टी उद्योग आघाडी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष अनूपसिंह जालिमसिंह गौड, सुलभाताई कांबली व हड़पसर पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारी उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
कोरोना संक्रमण के कठिन समय में भी आम जनता की सेवा करना अपना कर्तव्य व नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए सेवा में समर्पित पुलिस प्रशासन का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं। कोरोना संक्रमण अपना कहर मचा रहा है ऐसे हालात में भी पुलिस प्रशासन बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। पुलिस कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त हुए पहल का कदम उठाया गया है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी उद्योग आघाडी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष अनूपसिंह जालिमसिंह गौड ने व्यक्त किए।
राजमाता जिजाऊ की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उद्योग आघाडी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की ओर से पुलिस प्रशासन को कोरोना संक्रमण के संकट में सुरक्षा कवच के रूप में हड़पसर पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों को एन 95 मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण कदम, पुलिस निरीक्षक (अपराध) आर.डी.अडागले, पुलिस निरीक्षक श्री शिंदे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
श्री अनूपसिंह गौड ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के काल में आप सभी अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान रखें। आप सुरक्षित रहेंगे तो ही समाज सुरक्षित रहेगा। कोरोना संक्रमण के विरोध में हमें लड़ना है। मैं यह अनुरोध करता हूँ कि इस कोरोना संक्रमण को हमें मिलकर हराना है।
इस अवसर पर हड़पसर पुलिस स्टेशन की कर्तव्यदक्ष महिला पुलिस कर्मचारियों को भारतीय जनता पार्टी उद्योग आघाडी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के पदाधिकारी सुलभाताई कांबली, विजय मोराले, अमर बायस, दानिश नायर व प्रफुल्ल कानडे के शुभ हाथों विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

0 टिप्पणियाँ