मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अब पुणे और बिलासपुर के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

मुंबई, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे और बिलासपुर के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार है :
08230  साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल पुणे से दिनांक 2.7.2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को 17.40 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
08229 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल बिलासपुर से दिनांक 1.7.2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक गुरुवार को 11.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन 09.05 बजे पुणे पहुंचेगी।
हाल्ट : दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा।
संरचना : 1 फर्स्ट एसी कम सेकेंड एसी, 2- सेकेंड एसी, 5 थ्री एसी,  7 स्लीपर, 4 सेकंड सीटिंग।
आरक्षण : पूरी तरह से आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 08230 के लिए बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर सामान्य शुल्क (किराए) पर दिनांक 23.6.2021 को आरंभ होगी। समय और हाल्ट की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही इन स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति है। यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य स्थल पर कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करने की सलाह दी जाती है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ