मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेलवे स्टेशन पर सहायकों को किराना तथा कोविड रोकथाम सामग्री वितरित

पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

कोविड महामारी और निरंतर लॉकडाउन के मद्देनजर सीमित संख्या में गाड़ियां चलाई जा रही हैं, जिसके परिणाम स्वरूप पुणे मंडल में सहायकों (लाइसेंस पोर्टरों) की आजीविका  भी प्रभावित हुई है। उनकी कठिनाइयों को कम करने के लिए पुणे रेल मंडल तथा दुग्गड़ ग्रुप  परिवार के संयुक्त प्रयास से पुणे स्टेशन पर 160 सहायकों को पर्याप्त मात्रा में चावल, आटा, चीनी, तेल, नमक आदि जीवनावश्यक किराना वस्तुएं वितरित की गईं। साथ ही पुणे रेल मंडल द्वारा कोविड महामारी से बचाव हेतु  मास्क, सैनिटाइजर ,साबुन  भी पुणे स्टेशन के सभी 160 सहायकों को वितरित किए गए। सभी सहायकों को कोविड से बचाव हेतु मास्क पहनने, सेनिटाइजर का उपयोग करने, बार-बार साबुन से हाथ धोने के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
रेल प्रशासन एवं दुग्गड ग्रुप परिवार द्वारा की गई इस मानवीय पहल पर सहायकों ने  कृतज्ञता व्यक्त कर आभार प्रकट किया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ