मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्व. विलासराव देशमुख की जयंती पर गरीबों को खिलाया गया खाना

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विलासराव देशमुख की जयंती के अवसर पर रास्ते के किनारे रहनेवाले, बेघर व गरीब जनता को एक समय का खाना देते हुए युवक कांग्रेस पुणे शहर के सचिव निलेश सांगले व सौरभ शिंदे चित्र में  दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विलासराव देशमुख की जयंती के अवसर पर युवक कांग्रेस पुणे शहर व जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पुणे शहर में रास्ते के किनारे रहनेवाले, बेघर व गरीब जनता को एक समय का खाना खिलाया गया। उक्त पहल का आयोजन युवक कांग्रेस पुणे शहर के सचिव निलेश सांगले व    सौरभ शिंदे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 
इस अवसर पर यहां पुणे   शहर जिला सचिव गणेश गुगले, सुनीता हिवरकर, अंकुश हरगुडे व अन्य पदाधिकारीगण प्रमुख रूप   से उपस्थित थे। इस कार्य के लिए सागर बारणे ने विशेष सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ