मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वसंतराव थोरात ज्येष्ठ नागरिक विरुंगुला केंद्र एवं वाचनालय उद्घाटित

आम्बेगांव खुर्द, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

वसंतराव थोरात ज्येष्ठ नागरिक विरुंगुला केंद्र एवं वाचनालय का उद्घाटन स्वयं 88 वर्षीय वसंतराव थोरात के कर कमलों से अपने 88वें जन्मदिन 5 जून को संपन्न हुआ। इससे आंबेगांव खुर्द के ज्येष्ठ नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई, क्योंकि इस क्षेत्र में यह पहला ज्येष्ठ नागरिक विरुंगुला केंद्र है। यह भी विशेष उल्लेखनीय है कि जिनके नाम पर यह केंद्र स्थापित किया गया है उसका उद्घाटन भी उन्हीं के द्वारा संपन्न हुआ है। सुविदित है कि चंद्रकांत आनंदराव गुरव ने सभी सोसायटियों में संपर्क करके ज्येष्ठ नागरिक संघ की स्थापना यहां लगभग तीन वर्ष पहले की थी, परंतु इसके लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं था। थोरात बाग वसंतराव थोरात की मिल्कियत है और उनके सुपुत्र चंद्रकांत वसंतराव थोरात ने अपनी जगह में ज्येष्ठ नागरिकों के लिए यह स्थान उपलब्ध कराकर ज्येष्ठ नागरिकों के प्रति अपने प्रेम व सम्मान का प्रदर्शन  किया है। 
इस स्थान पर एक्टिव फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्रीकांत मारणति लिपाणे ने एक सुंदर शेड बना कर ज्येष्ठ नागरिक संघ को सौंप दिया और एक पुस्तकालय व वाचनालय की स्थापना भी की। इन दोनों के प्रति ज्येष्ठ नागरिक संघ उनका आभारी रहेगा। इस अवसर पर वसंतराव थोरात का 88वां जन्मदिन भी मनाया गया और शॉल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता जाणीव मित्र परिवार के प्रो. संतोष मोरे, राजाराम वीर, हिंदी साहित्यकार सत्येंद्र सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकांत लिपाणे को शॉल व श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया। 
प्रास्ताविक भाषण ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत आ. गुरव ने दिया। ज्ञानेश्वर सोलस्कर ने सभी अतिथियों का परिचय दिया और देवेंद्र पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। थोरात परिवार के चंद्रशेखर, चंद्रकांत, संग्राम थोरात ने गणेश पूजन व समारोह की व्यवस्था की। ज्येष्ठ नागरिक अनंत कागदे, अविनाश कुलकर्णी, पुरुषोत्तम देवगांवकर, सौ. क्षमा देवगांकर, संजय रणसिंगे, विजया पाटिल के परिश्रम से कार्यक्रम सफल रहा। इस अवसर पर मारुति रामचंद्र लिपाणे, उत्तम दलवी, अशोक कुमार निवंगुणे, दिवाकर अंबेकर, बैजनाथ शेटे, अशोक खोत, प्रकाश  निकालजे सहित कई ज्येष्ठ नागरिक व  एक्टिव फाउंडेशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आंबेगांव खुर्द जिला परिषद विद्यालय में टीकाकरण केंद्र स्थापित
विधायक संजय चंदूकाका जगताप के प्रयासों से आंबेगांव खुर्द स्थित जिला परिषद विद्यालय में वेक्सीनेशन सेंटर स्थापित हो गया है। बताया जाता है कि इसके लिए सौ. पल्लवी प्रसाद जगताप, संस्थापिका व अधयक्षा नारी शक्ति सामाजिक संस्था आंबेगांव खुर्द ने विधायक से निरंतर संपर्क किया और उन्हीं के प्रयासों से बोर्ड भी लगा। सौ. पल्लवी प्रसाद जगताप ने कहा कि इस सेंटर पर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वेक्सीन लगाना प्रारंभ हो गया है। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में नागरिकगण वेक्सीन लगवाएं ताकि कोरोना महामारी का सामना किया जा सके।
शिवकार्य प्रतिष्ठान की ओर से लिपाणे बस्ती में शिव राज्याभिषेक समारोह मनाया गया
शिवराज्याभिषेक स्मृति दिवस के अवसर पर शिवकार्य प्रतिष्ठान की ओर से संस्थापक अध्यक्ष रुशिकेश भांगे, उपाध्यक्ष प्रणय गवली, अनंत माने, शुक्राचार्य यादव, आकाश सालुंके ने गरीबों को खाद्यान्न वितरण के लिए विशेष प्रयास किए गए और चंद्रकांत  गुरव, अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक संघ, आम्बेगांव खुर्द द्वारा अनाज का वितरण किया गया। 
शिवकार्य प्रतिष्ठान की ओर से अनंत माने ने बताया कि अवसर पर लगभग 2200 किलो अनाज का वितरण किया गया। इस अवसर पर शुक्राचार्य यादव, आकाश सालुंके, अमित भीलारे, रोहित जाधव, प्रथम गवली, अक्षय गायकवाड़, निखिल रणशिंग, नितिन खामकर, प्रवीण जाधव, अक्षय शेटे सुमित, अमित राठौड़ उपस्थित थे।
राजगढ़ सोसाइटी में प्रसाद दादा जगताप का सम्मान
आम्बेगांव खुर्द के वाघजई नगर क्षेत्र में  शिव राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर आंबेगांव खुर्द ग्रामपंचायत के पूर्व सदस्य प्रसाद दादा जगताप द्वारा राजगढ़ सोसाइटी के नाम फलक का लोकार्पण किया गया। उनके अनुरोध पर विधायक संजय चंदूकाका जगताप के प्रयास से राजगढ़ सोसाइटी निवासियों को जलापूर्ति एवं स्ट्रीट लाइटें लगायी गईं, इसलिए सोसाइटीवासियों ने तहेदिल से प्रसाद दादा जगताप का सम्मान किया।
शिवकृपा सोसाइटी में टीकाकरण शुरू
पुरंदर-हवेली के लोकप्रिय विधायक संजय चंदुकाका जगताप के प्रयत्न से भारती रिसर्च सेंटर व आस्मिताताई राजेन्द्र जगताप के सौजन्य से शिवकृपा सोसाइटी में 18 वर्ष से अधिक नागरिकों को हाल ही में टीका लगाया गया। इस सोसाइटी के प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इस मुहिम शामिल होकर सहयोग देना चाहिए। यह अपील प्रसाद शामराव जगताप ने नागरिकों से की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ