मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अभिनेता कुणाल देशमुख सह-कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त

हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

युवा निर्देशक और अभिनेता कुणाल देशमुख की महाराष्ट्र राज्य फिल्म और नाटक संस्थान के महाराष्ट्र प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है।
यह चयन फिल्म एंड ड्रामा इंस्टीट्यूट महाराष्ट्र की कार्यकारी समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष स्वानंद देव ने कार्याध्यक्ष शुभम मोरे, उपाध्यक्ष आकाश नितिन चंद्रा, उपाध्यक्ष, महेश घाग, सचिव चेतन गिरी, कोषाध्यक्ष चेतन शिंदे के साथ विश्वास में किया गया है।
उक्त चयन के लिए मुख्य सलाहकार मेघराज राजेभोसले, सलाहकार प्रशांत तपस्वी, संजय भोसले, ओंकार पुजारी,   कार्यकारी निदेशक प्रशांत बोगम, संघटक अनुश्री धाम व संगठन    के अन्य पदाधिकारियों का  सहयोग मिला है। कुणाल देशमुख अखिल भारतीय मराठी फिल्म निगम के भरारी दस्ते के सदस्य की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ