सहकार्य युवा प्रतिष्ठान की ओर से गंगातारा वृद्धाश्रम को अनाज, फल आदि सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर वृद्धाश्रम की अध्यक्षा नीता भोसले, एडवोकेट लक्ष्मी माने, प्रतिष्ठान के प्रमुख सनी भाऊ लांडगे, अध्यक्ष अजय जाधव, कार्याध्यक्ष निखिल जाधव व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
सहकार्य युवा प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष निखिल जाधव का जन्मदिन वडकीगाँव स्थित गंगातारा वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बड़ी सादगी के साथ मनाते हुए उनका शुभाशीर्वाद लेकर मनाने का आनंद एक अलग तरह का हमने महसूस किया है। सहकार्य युवा प्रतिष्ठान के सदस्यों का जन्मदिन हम सामाजिक प्रतिबद्धता की पहल का कदम उठाते हुए विधायक रूप से मनाते हैं। यह जानकारी सहकार्य युवा प्रतिष्ठान के प्रमुख एवं युवा समाजसेवक सनी भाऊ लांडगे ने दी है।
इस अवसर पर सहकार्य युवा प्रतिष्ठान की ओर से गंगातारा वृद्धाश्रम को अनाज, फल आदि सामग्री उपहार के रूप में प्रदान की गई। इस अवसर पर यहां गंगातारा वृद्धाश्रम की संस्थापिका व अध्यक्षा नीता भोसले, एडवोकेट लक्ष्मी माने, सहकार्य युवा प्रतिष्ठान के संस्थापक व अध्यक्ष अजय जाधव, सुमित निगडे, आकाश जाधव, रणजीत जाधव, संतोष करमल, तात्याराम गायकवाड, वैभव राऊत, आकाश कदम आदि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ